ब्रेकिंग
Balod News: कबीरधाम में भारतीय किसान संघ का उग्र प्रदर्शन, 23 सूत्रीय मांगों को लेकर ट्रैक्टरों से क... Chhattisgarh Industrial Fire: भिलाई की फैक्ट्री में कैमिकल ड्रम फटने से लगी आग, बाल-बाल बचे मजदूर Raipur News: शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज, प्रशासन ने पूरी की... Chhattisgarh News: तेलीबांधा चौक के नाम परिवर्तन को लेकर सीएम साय का बयान, 'सेवा ज्योति संकल्प' के त... Bastar Development News: सहकारिता मॉडल पर चर्चा के लिए बस्तर पहुंचे विभिन्न राज्यों के सहकारिता सचिव... Nana Patekar Demise: पद्म श्री पुरस्कार विजेता मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन... Kisan Andolan Chhattisgarh: धान के बढ़े दाम और बकाया भुगतान की मांग को लेकर किसानों ने निकाली ट्रैक्... Dantewada News: दंतेश्वरी मंदिर में नवरात्रि दुकान आवंटन को लेकर व्यापारियों का विरोध, सड़क पर जगह म... Chhattisgarh Crime News: कमिश्नरेट पुलिस ने जब्त किया 1 क्विंटल 27 किलो गांजा, एनडीपीएस एक्ट के तहत ... Cyber Crime Ranchi: APK फाइल डाउनलोड कराकर बैंक खाता खाली करने वाला शातिर गिरोह सक्रिय, FIR दर्ज
देश

जहरीली शराब के कारोबारियों का DMK सरकार से डॉयरेक्ट कनेक्शन… BJP का स्टालिन सरकार पर हमला

तमिलनाडु के कल्लकुरिची में हुई जहरीली शराब त्रासदी में लोगों की मौत पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने तमिलनाडु की स्टालिन सरकार पर निशाना साधा है. भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने कहा कि 53 तमिलियन लोगों के लाशों को जलते हुए देखकर आज शर्म और आक्रोश से सिर झुक जाता है. करुणा पुरम के दलित समुदाय के इन यूथ, बुजुर्ग लोगों की मौत के लिए राज्य की डीएमके सरकार पूरी तरह जिम्मेदार है. गैरकानूनी और जहरीली शराब से आम लोगों की मौत हुई है.

उन्होंने कहा कि इस मौत पर एक्शन लेने के बजाय राज्य की सरकार दोषियों को बचाने का प्रयास हो रही है. जहरीली शराब के इन कारोबारियों का सीधा संबंध डीएमके सरकार से है, जो लोगों की जिंदगी से खेल रहे हैं.

बता दें कि कल्लचुरिची में देशी अवैध शराब पीने से लोगों की हुई मौत के बाद कोहराम मचा हुआ है. बीजेपी लगातार स्टालिन सरकार पर हमला बोल रही है. इस बीच, तमिलनाडु सरकार ने अवैध शराब के सेवन से प्रभावित लोगों की सही संख्या का पता लगाने के लिए स्वास्थ्य उपनिदेशक के नेतृत्व में एक चिकित्सा दल का गठन किया है.

मद्रास हाईकोर्ट ने स्टालिन सरकार को लगाई फटकार

वहीं, तमिलनाडु सरकार को अवैध शराब त्रासदी के लिए फटकार लगाते हुए मद्रास उच्च न्यायालय ने राज्य में अवैध शराब की बिक्री को रोकने के लिए उठाए गए कदमों पर एक विस्तृत रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी नेता ने आरोप लगाया कि ये डीएमके स्पॉन्सर मर्डर है. उन्होंने सवाल किया कि क्या 10 लाख रुपया मुआवजा इन दलित समुदाय के लोगों के जीवन की कीमत है? उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले में इंडिया एलायंस के सभी दलों ने चुप्पी क्यों साध रखी है? इस पूरे मामले की जांच सीबीआई से होनी चाहिए और आबकारी मंत्री का इस्तीफा तुरंत होना चाहिए.

बीजेपी ने आबकारी मंत्री का मांगा इस्तीफा

बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव अनिल एंटनी ने कहा कि जहरीली शराब पीने से प्रभावित 253 लोगों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती किया गया है, जबकि 53 की मौत हो चुकी है. वहां की स्थानीय जिलाधिकारी का ये कहना कि मौत संदिग्ध वजहों से हुआ मामले को छुपाने जैसा है.

उन्होंने कहा कि बीजेपी आबकारी मंत्री मुत्तुस्वामी से तुरंत इस्तीफा देने की मांग करती है. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अन्नामलाई ने प्रभावित इलाकों का दौरा किया और पाया कि ज्यादातर लोग अनुसूचित जाति से ताल्लुक रखते हैं.

Related Articles

Back to top button