ब्रेकिंग
अलवर में अनोखी शादी: दुष्यंत शर्मा हत्याकांड की दोषी प्रिया सेठ और हनुमान प्रसाद बने पति-पत्नी Punjab Railway Track Blast: सरहिंद में मालगाड़ी के पास संदिग्ध विस्फोट, 12 फीट उड़ी पटरी; RDX की आशं... Mirzapur News: जोरदार धमाके से दहल उठा मिर्जापुर, ताश के पत्तों की तरह गिरीं 10 दुकानें; भीषण आग से ... Greater Noida Student Suicide: शराब पीकर आने पर प्रबंधन ने बनाया था वीडियो, पिता की डांट से क्षुब्ध ... FASTag और Amazon Gift Card के जरिए करोड़ों की ठगी, दिल्ली पुलिस ने राजस्थान से पकड़े 2 मास्टरमाइंड शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद और UP सरकार के बीच बढ़ा विवाद, प्रयागराज से लखनऊ तक छिड़ा 'पोस्टर वॉर' PM Modi के आह्वान पर BJP का बड़ा कदम, देशभर से चुने जाएंगे 1000 युवा नेता; जानें पूरी प्रक्रिया Singrauli: प्रेमिका की शादी कहीं और तय हुई तो 100 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा प्रेमी, 4 घंटे तक चला 'शोले'... Chhindwara Fire: छिंदवाड़ा की पाइप फैक्ट्री में भीषण आग, 1 किमी दूर से दिखे धुएं के गुबार; 11 दमकलें... Satna News: हाईकोर्ट से जमानत मिली पर घरवाले नहीं ले जाना चाहते साथ; सतना जेल में अपनों की राह देख र...
मध्यप्रदेश

टोक्यो में सिर्फ प्राची थी, पेरिस में रजनी, पूजा और यश भी पदक जीतने के लिए पानी में उतरेंगे

भोपाल। पहली बार पेरिस पैरालिंपिक में इस बार देश के चार खिलाड़ियों ने पात्रता हासिल की है। पिछली बार टोक्यो पैरालिंपिक में सिर्फ प्राची यादव ने देश का प्रतिनिधित्व किया था। इस बार उनके साथ रजनी झा, पूजा ओझा और यश कुमार भी दावेदारी पेश करेंगे। खास बात यह है कि भारतीय दल में शामिल तीनों महिला खिलाड़ी मध्य प्रदेश की हैं और यश कुमार उत्तर प्रदेश से हैं। ये सभी खिलाड़ी पिछले पांच-छह वर्षों से राजधानी के छोटे तालाब में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। अभी भी राष्ट्रीय कैंप भोपाल में आयोजित किया जा रहा है।

वैसे तो भोपाल का छोटा तालाब इन सभी खिलाड़ियों के लिए घर जैसा ही है। यहीं पर इन्होंने पैरा कैनो का प्रारंभिक प्रशिक्षण प्राप्त किया है। अब राष्ट्रीय कैंप मुख्य कोच मयंक ठाकुर के मार्गदर्शन में आयोजित हो रहा है। उन्होंने बताया कि मौसम कैसा भी हो, प्रशिक्षण जारी रहेगा। कड़ाके की ठंड हो या झुलसा देने वाली गर्मी या लगातार हो रही वर्षा, इससे प्रशिक्षण पर अधिक प्रभाव नहीं पड़ता है। दोनों समय छोटे तालाब में अभ्यास के बाद जिम में एक्सरसाइज कराई जाती है, जिससे फिटनेस बनी रहे। सभी स्पर्धा 200 मीटर के होती है, इसलिए फिटनेस बहुत जरूरी है।

मई में विश्व चैंपियनशिप हंगरी में आयोजित हुई थी। इसमें पूजा ओझा ने केएल-1 में आठवां स्थान, यश कुमार ने केएल-1 में दसवां स्थान तथा रजनी झा ने केएल- 2 में नौवां स्थान प्राप्त किया था। प्राची ने इससे पहले ही क्वालीफाई कर लिया था।

पैरा कैनो को रियो पैरालिंपिक 2016 से शामिल किया गया है। टोक्यो में इस खेल को खासा पसंद किया गया था। अब पेरिस में भी 26 अगस्त से छह सितंबर तक यह आयोजन होना है। मुख्‍य कोच मयंक ठाकुर ने बताया क‍ि अभी पैरा कैनो के लिए कार्यक्रम तय हो रहा है। इसके छह से आठ सितंबर तक होने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button