ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...
मध्यप्रदेश

मंत्री समर्थक भाजपा नेता की हत्‍या के आरोपी मंडीदीप से गिरफ्तार, भगवा यात्रा के झंडे-बैनर लगाने के दौरान मार दी थी गोली

 इंदौर। कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के समर्थक मोनू कल्याणे की शनिवार रात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद सुबह कुछ लोगों ने आरोप‍ियों के घरों में तोड़फोड़ और आगजनी की। कड़ी सुरक्षा के बीच मोनू की श‍वयात्रा निकाली गई।

सोमवार को पुलिस ने हत्‍या के दो आरोप‍ियों को गि‍रफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार हत्‍या के आरोपियों को मंडीदीप से एक रिश्‍तेदार के यहां से पकड़ा गया है।

मोनू कल्‍याणे की हत्‍या के आरोपित पीयूष और अर्जुन।

मोनू रविवार को भगवा यात्रा निकालने वाला था। वह देर रात साथियों के साथ झंडे-बैनर लगवा रहा था जब उसे गोली मारी गई थी। पुलिस ने उसकी हत्या में दो लोगों को नामजद आरोपित बनाया था।

एमजी रोड पुलिस के मुताबिक घटना रात करीब 2 बजे चिमनबाग के समीप गणेश मंडल के सामने की है। उषा फाटक निवासी मोनू पुत्र राजेंद्र कल्याणे अपने भाई और दोस्तों के साथ झंडे – बैनर लगवा रहा था।

रविवार को मोनू ने चिमनबाग से राजवाड़ा तक भगवा यात्रा निकालने की तैयारी की थी। तभी दो बदमाश आए और दनादन फायर कर दिए।

एक गोली मोनू के सीने में लगी और एक गोली दायें हाथ को छूते हुए निकल गई। साथी उसे गंभीर अवस्था में एमवाय अस्पताल ले गए, लेकिन डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मोनू कल्याणे विधानसभा क्रमांक-3 में काफी सक्रिय था। वह मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय के खास समर्थकों में से एक था। मोनू भारतीय जनता युवा मोर्चा में भी पदाधिकारी था।

दो आरोपितों को नामजद बनाया था

जानकारी के मुताबिक दो लोगों पीयूष और अर्जुन को पुलिस ने नामजद आरोपित बनाया था। मोनू के बारे में बताया जाता है वह ब्याज पर रुपये भी चलाता था। मोनू के खिलाफ भी प्रकरण दर्ज हैं। सुबह पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया।

Related Articles

Back to top button