ब्रेकिंग
Andhra Pradesh Shipping News: मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की मौजूदगी में हुआ बड़ा समझौता, 45 हजार रो... Money Management Tips: क्या सिर्फ पैसे बचाना काफी है? समझें परचेजिंग पावर और महंगाई का पूरा खेल Delhi Honeytrap Case: व्हाट्सएप दोस्ती के बाद रेस्टोरेंट में बुलाया, 21 हजार का बिल थमाकर मारपीट और ... Delhi Traffic Challan New Rule: कोर्ट में चालान चैलेंज करने से पहले भरना होगा 50% अमाउंट, जानिए क्या... Gurugram Police Action: राजस्थान से गिरफ्तार मुख्य आरोपी कल्याण बैंसला कोर्ट में पेश, 1 अक्टूबर को ह... Haryana Petrol Pump Association: प्रति लीटर कमाई से ज्यादा चार्ज, जानिए क्यों यूपीआई पेमेंट का विरोध... Pehowa Sadar Police Action: कुरुक्षेत्र में सड़क हादसे के बाद फरार बस चालक की तलाश जारी, पुलिस खंगाल... Haryana Police Crime News: कैथल में पुलिसकर्मी समेत तीन लोगों पर केस दर्ज, 25 प्रतिशत हिस्सेदारी का ... Chandigarh News: मीडिया वेलबीइंग एसोसिएशन के कार्यों से गदगद हुए ऊर्जा मंत्री अनिल विज, कहा- संकट के... Amritsar ASI Murder Case: शहीद ASI हरजीत सिंह के परिवार को ₹2 करोड़ का मुआवजा; CM भगवंत मान का बड़ा ...
उत्तरप्रदेश

सुल्तानपुर में व्यापारी का मर्डर, बाइक सवार अपराधियों ने सड़क पर गोलियों से भूना

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां शाम को बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गए. वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी. साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है. अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

घटना कूरेभार थाना क्षेत्र के गुप्तारगंज बाजार की है. अपराधियों ने रविवार देर शाम घटना को अंजाम दिया. मृतक का नामराजेश उर्फ रोहित जायसवाल है. वह एक गल्ला व्यापारी था. घरवालों ने बताया कि राजेश किसी काम से बाजार गया था. वहां वह सड़क के किनारे खड़ा था. इस दौरान बाइक सवार बदमाश आए और गोली मार दी. गोली लगते ही राजेश लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा. सड़क से गुजर रहे लोग भागे-भागे मौके पर पहुंचे.तुरंत बाद रोहित को अस्पताल में भर्ती करया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी अस्पताल पहुंचे. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. जैसे ही रोहित के घरवालों को इस मामले की जानकारी मिली तो अस्पताल पहुंचे. अस्पताल में चीख-पुकार मच गई. घरवालों के आंखों से आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं. उन्होंने पुलिस से मांग की है कि अपराधियों की पहचान कर जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए.

पुलिस मृतक के घरवालों से ये जानकारी जुटा रही है कि क्या हाल के दिनों में रोहित का किसी से विवाद हुआ था. क्या उससे कोई रंगदारी मांगी गई थी. साथ ही उसके मोबाइल डिटैल को भी पुलिस खंगाल रही है. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं. जल्द ही अपराधियों की पहचान कर ली जाएगी और वह पुलिस की गिरफ्त में होंगे.

Related Articles

Back to top button