ब्रेकिंग
NDA संसदीय दल की 'मंगल मिलन' बैठक: पीएम मोदी की मौजूदगी में रोजगार पर प्रेजेंटेशन, 10 सालों में 17.1... रांची में JPSC-JSSC धांधली पर छात्रों का हुंकार: पूर्व चेयरमैन से घंटों पूछताछ, सीबीआई जांच की मांग ... गड्ढे के कारण TDRF जवान की मौत पर राजनीति गरम, विजय वडेट्टीवार का तंज— 'परिजनों से पुलिस का रवैया अस... भरतपुर: भगवान बांके बिहारी जी का दान किया हीरा बदलने का आरोप! रिकॉर्ड और बिल में भी मिली बड़ी गड़बड़... संसद सत्र का 12वां दिन हंगामे की चढ़ा भेंट, राम मंदिर चढ़ावे पर संग्राम और उपचुनाव नतीजों पर सियासी ... श्री सांवलिया सेठ मंदिर में चढ़ावे का नया कीर्तिमान: 5 वर्षों में मिले 962 करोड़ रुपये, जानें क्यों ... संभल में बुर्का पहनकर कांवड़ यात्रा निकालने की घोषणा पर विवाद, SDM कोर्ट ने दंपती को 20-20 हजार के म... बाबा महाकाल की भस्म आरती कैसे होती है तैयार? जानें कपिला गाय के कंडे, अखंड धूनी और पौराणिक कथाओं का ... कांवड़ यात्रा के दौरान यूपी-उत्तराखंड में हंगामा: मेरठ में पुलिस से मारपीट, लखनऊ में स्कूल वैन पर पथ... महाराष्ट्र राजनीति में भूचाल! सुनेत्रा पवार पर टिप्पणी को लेकर भड़कीं मनीषा तुपे, बोलीं— "इंदिरा गां...
व्यापार

शेयर बाजार ने फिर पकड़ी रफ्तार, तोड़े सारे रिकॉर्ड, सेंसेक्स 78,000 अंकों के पार

शेयर बाजार ने एक बार फिर से रफ्तार पकड़ ली है. बांबे स्टॉक एक्सचेंज के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और ​नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के सूचकांक निफ्टी ने नया रिकॉर्ड कायम कर लिया है. जहां सेंसेक्स कारोबारी सत्र के दौरान 78 हजार अंकों के पार चला गया है. वहीं दूसरी ओर निफ्टी 23,700 अंकों के पार पहुंच गया है. वास्तव में बैंकिंग सेक्टर में तेजी आने की वजह से शेयर बाजार में इजाफा देखने को मिल रहा है. निफ्टी में एक्सिस बैंक और एचडीएफसी बैंक के शेयर में इजाफा देखने को मिल रहा है. वहीं दूसरी ओर एसबीआई के शेयरों में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. टेक शेयरों में भी इजाफा देखने को मिल रहा है. जिसमें लार्सन एंड टुब्रो, टेक महिंद्रा और इंफोसिस शामिल हैं.

सेंसेक्स और निफ्टी ने बनाया नया रिकॉर्ड

शेयर बाजार ने एक बार फिर से रिकॉर्ड बना दिया है. बांबे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स कारोबारी सत्र के दौरान 675 अंकों की तेजी के साथ 78,016.04 अंकों पर पहुंच गया. वैसे दोपहर 2 बजकर 35 मिनट पर सेंसेक्स 620 अंकों की तेजी के साथ 77,960.95 अंकों पर कारोबार कर रहा है. सेंसेक्स मंगलवार को 77,529.19 अंकों पर ओपन हुआ था.

वहीं दूसरी ओर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक निफ्टी में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. आंकड़ों के अनुसार निफ्टी कारोबारी सत्र के दौरान पहली बार 23,710.45 अंकों के साथ लाइफ टाइम हाई पर पहुंच गई. वैसे आज निफ्टी में 172.6 अंकों तक की तेजी देखपने को मिली है. सेम टाइम पर निफ्टी 151 अंकों की तेजी के साथ 23,688.45 अंकों पर कारोबार कर रही है.

Related Articles

Back to top button