ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
विदेश

कैसीनो में शख्स ने जीते 34 करोड़ रुपये, मारे खुशी के ऐसे उछला, आ गया हार्ट अटैक; देखें VIDEO

कैसीनो में एक व्यक्ति ने इतने पैसे जीत लिए कि उससे खुशी बर्दाश्त नहीं हुई और वहीं पर हार्ट अटैक आ गया. चौंकाने वाली यह घटना सिंगापुर में हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक, 3.2 मिलियन पाउंड (यानि लगभग 34 करोड़ रुपये) का जैकपॉट लगने के बाद शख्स खुशी से हवा में उछलने-कूदने लगा. लेकिन अगले ही पल गश खाकर गिर पड़ा.

मिरर की एक रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना सिंगापुर के सेंट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक्ट में स्थित ‘मरीना बे सैंड्स कैसीनो’ में 22 जून को हुई. जैकपॉट जीतते ही शख्स ने हवा में उछल-उछलकर मुक्के बरसाना शुरू कर दिया. लेकिन अगले ही पल जैसे ही बेहोश होकर गिरा, वहां मौजूद लोगों और कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई. वायरल हो रहे वीडियो में शख्स के साथ आई महिला को जोर-जोर से रोते हुए और मदद की गुहार लगाते हुए देखा जा सकता है .

कैसीनो के कर्मचारी तुरंत हरकत में आए और शख्स को होश में लाने का प्रयास किया. इसके बाद शख्स के होश में आते ही उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है. यह घटना वाकई में बहुत चौंकाने वाली है. अत्यधिक उत्साह और तनाव दोनों ही दिल के दौरे का कारण बन सकते हैं, जैसा कि इस मामले में हुआ.

यहां देखें वीडियो, जब खुशी से झूमने पर शख्स को आ गया हार्ट अटैक

इससे पहले 2002 में अटलांटिक सिटी में एक व्यक्ति को 8000 पाउंड का जैकपॉट जीतने के बाद दिल का दौरा पड़ गया था. इसी तरह, अप्रैल में अमेरिका के लास वेगास में ब्लैकजैक टेबल पर एक व्यक्ति को हार्ट अटैक आया और उसकी मौत हो गई. विशेषज्ञ चेतावनी देते हैं कि अचानक एड्रेनालाईन और उत्तेजना में वृद्धि से स्वास्थ्य को गंभीर खतरा हो सकता है. खास तौर पर उन लोगों के लिए जो पहले से ही किसी बीमारी से पीड़ित हैं.

Related Articles

Back to top button