ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...
मध्यप्रदेश

IND vs SA: फाइनल को लेकर भारत में जगह-जगह उत्साह, टीम इंडिया की जीत के लिए इंदौर में की गई पूजा – अर्चना

इंदौर: भारतीय क्रिकेट टीम आज टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला खेलने के लिए उतरेगी वेस्टइंडीज के बारबाडोस में खेले जाने वाले इस फाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका के साथ भारत का मुकाबला है। इस T20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का शानदार प्रदर्शन रहा है। लगभग सभी खिलाड़ियों ने जीत में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, ऐसे में भारतीय टीम खिताबी जीत की प्रबल दावेदार मानी जा रही है। इससे पहले भारतीय क्रिकेट टीम ने 2007 में T 20 वर्ल्ड कप जीता था। भारत और दक्षिण अफ्रीका के फाइनल मैच को लेकर क्रिकेट प्रशंसको में भी खासा उत्साह नजर आ रहा है।

फैंस टीम इंडिया की जीत के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। देश में जगह – जगह भारतीय फैंस मंदिर में जाकर पूजा – अर्चना और टीम इंडिया की जीत के लिए प्राथनाएं कर रहे हैं। इंदौर में भी क्रिकेट फैंस ने आज होने वाले फाइनल मुकाबले के लिए मालवा मिल चौराहे पर स्थित मंदिर में जीत की कामना को लेकर हवन पूजन किया गया। क्रिकेट फैंस ने भारतीय टीम के खिलाड़ियों का पोस्टर और हाथ मे तिरंगा लिए हवन किया। सभी पूरी तरह से आश्वस्त हैं कि आज का मुकाबला भारतीय टीम जरूर जीतेगी और एक बार फिर टी 20 वर्ल्ड कप का खिताब भारत आएगा।

इंदौर में भारतीय क्रिकेट टीम के फैन्स ने जीत के बाद के जश्न की तैयारियां भी कर ली है और अभी से मिठाई का ऑर्डर भी दे दिया गया है। आज रात को जैसे ही भारतीय क्रिकेट टीम साउथ अफ्रीका को फाइनल मुकाबले में हराएगी वैसे ही इंदौर की सड़कों पर जश्न की तस्वीर देखने को मिलेगी मिठाई वितरण के साथ ही भव्य आतिशबाजी भी देखने को मिलेगी।

Related Articles

Back to top button