ब्रेकिंग
Mumbai Crime News: मुंबई में 'स्पेशल 26' की तर्ज पर फर्जी IT रेड, कारोबारी से 1 करोड़ मांगने वाले 10... Badrinath Dham Accident: तप्त कुंड में 108 डुबकी लगाते समय बेहोश हुईं दो महिला श्रद्धालु, अस्पताल मे... Bijnor Road Accident: बिजनौर में बेकाबू कार ने खाना खा रहे लोगों को रौंदा, पंजाब के 3 व्यापारियों की... महाराष्ट्र सरकार का बड़ा प्रशासनिक एक्शन: मंत्री कार्यालयों से 550 कर्मचारियों की मूल विभागों में वा... Indian Railways Alert: दिल्ली में ब्रिक्स सम्मेलन को लेकर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का फेरबद... Noida Street Food Hub: इंदौर की ‘56 दुकान’ की तर्ज पर नोएडा में बनेंगे 2 नए फूड मार्केट, 24 घंटे खुल... Dumka Crime News: दुमका में 23 वर्षीय विवाहिता से दरिंदगी, जीजा ने साथी संग मिलकर जंगल में किया दुष्... Canada Work Permit New Rules: बिना स्टडी परमिट 6 महीने तक कोर्स कर सकेंगे विदेशी कामगार, IRCC ने जार... Ludhiana Jail Security: जेल सुरक्षा के दावों की खुली पोल, चेकिंग के दौरान बंदियों से मिला नशीला पदार... Gurdaspur Fraud Case: कंस्ट्रक्शन कंपनी में पार्टनरशिप का झांसा देकर 18.84 लाख की ठगी, हिमाचल के व्य...
मध्यप्रदेश

पंडित प्रदीप मिश्रा की फिर बढ़ी मुश्किलें, अब मां ताप्ती पर की विवादित टिप्पणी, विरोध शुरू

बैतूल: राधा रानी पर विवादित टिप्पणी पर माफी मांगने के बाद कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा को अभी जरा सी राहत मिली थी कि अब उन्होंने ताप्ती मैय्या के खिलाफ की गलत टिप्पणी करके खुद को मुश्किल में डाल दिया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें पंडितों ने कथावाचक से माफी मांगने के लिए कहा है।

दरअसल, बैतूल जिले के मुलताई ताप्ती उदगम स्थल ताप्ती मंदिर के पुजारियों ने अब पंडित मिश्रा से माफी मांगने के लिए कहा है। सोशल मीडिया पर पं प्रदीप मिश्रा का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें पंडित मिश्रा कह रहे है कि ताप्ती मां कृष्ण पर मोहित हो गई थी और इस कारण यमुना ने उन्हें श्राप दिया था।

ताप्ती मंदिर के पुजारियों का कहना है कि पंडित मिश्रा द्वारा कही बात का शास्त्र में उल्लेख नहीं है। ताप्ती मंदिर मुलताई के पुजारी सौरभ जोशी ने बताया कि पंडित मिश्रा ने अपनी कथा में मां ताप्ती के बारे में गलत जानकारी दी है। इस तरह की जानकारी देकर लोगों की आस्था के साथ ठेस पहुंचाने का काम किया जा रहा है।

मां ताप्ती इस प्रकार कृष्ण पर कभी मोहित नहीं हुई। ताप्ती मैय्या के जल से अस्थियां परिवर्तित होती है। यह ताप्ती की मुख्य महिमा है। पंडित मिश्रा ने ताप्ती मां के बारे में गलत जानकारी देते हुए गुमराह करने का काम किया जा रहा है। पंडित मिश्रा अपने दिए गए बयान को लेकर वे मुलताई में आकर माफी मांगें अन्यथा उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

पंडित मिश्रा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। हालांकि अभी यह जानकारी सामने नहीं आई है कि यह टिप्पणी उन्होंने कब कही, लेकिन वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो के बाद कई लोग पंडित मिश्रा का विरोध भी करने लगे हैं।

कल ही मथुरा जाकर रगड़ी थी नाक

कथा वाचक पंडित मिश्रा ने राधा रानी पर टिप्पणी कर खुद को विवादित कर लिया था। पूरे देश में राधा रानी के भक्तों में आक्रोश व्याप्त हुआ और उनसे माफी मांगने की बात कही गई। कई संतों को प्रदीप मिश्रा ने आड़े हाथों लेते हुए मुथरा में राधा रानी के मंदिर में नाक न रगड़ने पर बड़ा विरोध करने की चेतावनी दी। इसके बाद कल ही मथुरा जाकर पंडित मिश्रा ने नाक रगड़कर माफी मांगी। इस दौरान भी श्रद्धालु काफी नाराज दिखे। हालांकि उनके द्वारा माफी मांगने के बाद इस मामले का पटाक्षेप हो गया है, लेकिन अब पुण्य सलीला मां ताप्ती पर टिप्पणी कर पंडित मिश्रा एक बार फिर सुर्खियों में घिर गए हैं।

Related Articles

Back to top button