ब्रेकिंग
Jharkhand Health Department: रिम्स में मेडिकल एडमिशन में अनियमितता; स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर C... Car Fire Incident NH-33: हजारीबाग से रांची जा रही कार में अचानक लगी आग; परिवार के चार सदस्य सुरक्षित Jharkhand Health News: अवैध नर्सिंग होम और अल्ट्रासाउंड सेंटर्स पर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का ... Garhwa Monsoon Update: गढ़वा में अब तक 'जीरो' बारिश; खेती के लक्ष्य को लेकर कृषि विभाग चिंता में Jharkhand Politics: राज्यसभा चुनाव के बाद बढ़ा राजनीतिक पारा; भ्रष्टाचार के मुद्दे पर आमने-सामने भाजप... Jharkhand News: मुहर्रम जुलूस को लेकर प्रशासन सख्त; डीजे पर प्रतिबंध, ड्रोन से निगरानी और CRPF की तै... Jharkhand Jobs News: स्वास्थ्य विभाग में बड़ी नियुक्तियां; 56 फूड सेफ्टी ऑफिसर और 151 विशेषज्ञ डॉक्टर... Sports Promotion Ranchi: रांची रेल मंडल शुरू करेगा चेस, फुटबॉल और वॉलीबॉल अकादमी; नि:शुल्क प्रशिक्षण... Jamtara School Raid: स्कूल के बरामदे में बैठकर ग्राहकों को लूट रहे थे साइबर अपराधी, पुलिस ने रंगे हा... Bhilai News: स्मार्ट मीटर के खिलाफ भड़के लोग; बिजली कार्यालय में मीटर फेंककर किया जोरदार प्रदर्शन
लाइफ स्टाइल

महिलाओं के लिए बेहद जरूरी हैं ये 4 वर्कआउट, बढ़ जाएगा स्टैमिना!

 फिट रहने के लिए जितनी जरूरी डाइट है, उतनी ही एक्सरसाइज भी. वर्कआउट करने से हमारा शरीर फिजिकल तौर पर तो एक्टिव रहता ही है लेकिन इसके साथ ही प्रोडक्टिविटी भी बढ़ती है. लड़का हो या लड़की, हर किसी के लिए एक्सरसाइज करना जरूरी है. इससे शरीर फिट रखने के साथ-साथ स्टैमिना भी बूस्ट होता है.

बहरहाल, यहां हम आपको कुछ ऐसे वर्कआउट के बारे में बता रहे हैं, जिसे खासतौर पर महिलाओं को जरूर करना चाहिए. इससे न केवल वह शारीरिक तौर पर मजबूत रहेंगी बल्कि भावनात्मक तौर पर भी ठीक रहेंगी. ह एक्सरसाइज कैलोरी बर्न करने में मदद करती है, जिससे वजन नियंत्रित रहता है. तो आइए जानते हैं कि किन एक्सरसाइज को करना चाहिए.

प्लैंक

प्लैंक एक्सरसाइज तो महिलाओं को जरूर करनी चाहिए. प्लैंक पेट, पीठ और कंधे (कोर मसल्स) को मजबूत करता है. इसका अभ्यास करने से बॉडी पोस्चर में सुधार आता है. इसे करने से फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ती है.

स्क्वाट्स

स्क्वाट्स वैसे तो आसान एक्सरसाइज है लेकिन इससे शरीर को कई तरह के फायदे मिलते हैं. इससे मांसपेशियों को मजबूती मिलती है. स्क्वाट्स करने से लड़कियों के पैरों और जांघों की मांसपेशियों मजबूत बनती हैं. इससे मेटाबॉलिज्म भी बूस्ट होता है. इससे कोर स्टेबिलिटी बढ़ती है.

योगाभ्यास

योग करने से मन को शांति मिलती है. योग करने से तनाव और डिप्रेशन दूर होता है. खासकर, जो महिलाएं ज्यादा तनाव में रहती हैं- उन्हें योग जरूर करना चाहिए. इससे शरीर की फ्लेक्सिबिलिटी भी बढ़ती है. योगाभ्यास से सांस लेने की क्रिया को भी ठीक किया जा सकता है.

कार्डियो

कार्डियो एक्सरसाइज महिलाओं के लिए बेहद जरूरी है. कार्डियो में दौड़ना, साइकिल चलाना या एरोबिक्स जैसी चीजें शामिल हैं. इस वर्कआउट का सबसे ज्यादा फायदा दिल को होगा. इसे करने से दिल के रोगों का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है. ये कैलोरी बर्न करने में भी मददगार है. नियमित तौर पर कार्डियो करने से स्टैमिना भी बूस्ट होता है.

ये चारों ही वर्कआउट महिलाओं के लिए बेहद फायदेमं है. ध्यान रखें कि ये एक्सरसाइज करते समय अच्छी डाइट और नींद भी जरूरी है. इसे करने से पहले किसी हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह लेनी भी जरूरी है.

Related Articles

Back to top button