ब्रेकिंग
PM Modi in Indonesia: 'भारत मदर ऑफ डेमोक्रेसी', इंडोनेशिया की संसद में पीएम मोदी ने पेश किया 'गंगा-म... Welcome to the Jungle Budget: 250 करोड़ नहीं, डायरेक्टर अहमद खान ने बताया फिल्म का असली बजट Ramayana Movie Rights: करण जौहर ने 250 करोड़ में खरीदे 'रामायण' के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स, दिवाली पर ... Prabhas Fauzi Update: प्रभास की 'फौजी' में होगा हाई-वोल्टेज एक्शन, 10 जुलाई से शुरू होगी इंटरवल सीन ... Akshay Kumar 2016 Movies: 'एयरलिफ्ट' से 'रुस्तम' तक, जब अक्षय कुमार ने 8 महीने में दी थीं लगातार 3 स... UP ATS Action: लखनऊ NIA कोर्ट का बड़ा फैसला, 13 बांग्लादेशी और 2 रोहिंग्या घुसपैठियों को 5-5 साल की ... डबरा में सफाई कर्मचारी की संदिग्ध मौत, अपहरण के शक में पुलिसकर्मियों पर पिटाई का आरोप Khajrana Civil Hospital: जमीन का नहीं हुआ हस्तांतरण, इसलिए अटका खजराना सिविल अस्पताल का काम Haridwar Mansa Devi Temple: राम मंदिर विवाद के बाद मनसा देवी ट्रस्ट सख्त, पुजारियों के लिए बनाए कड़े... Ketan Agrawal Murder Case: केतन हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, आरोपी चेतन-सिया ने 4 महीने पहले क...
मध्यप्रदेश

रेलवे ने 14 समर स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और राजस्थान के यात्रियों को मिलेगी सुविधा

रतलाम। ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए यात्रियों को सुविधा देने के उद्देश्य से रेल मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर ठहराव के साथ गुजरने वाली 14 ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेनों के फेरे पुन: विस्तारित की गई है। सभी 14 ट्रेनें पूर्वानुसार ही चलेंगी यानी इन स्पेशल ट्रेनों के मार्ग, आगमन/प्रस्थान समय, दिन, कोच कंपोजिशन आदि में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। ट्रेन नंबर 09622, 09654, 04712 व 09724 के बढ़े फेरों के लिए टिकटों की बुकिंग आज से पीआरएस काउंटरों और आईआरसीटीसी वेबसाइट पर शुरू हो गई है।

रेलवे ने इन समर स्पेशल ट्रेनों के बढ़ाए फेरे

  • 09621 अजमेर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल अजमेर से सात से 28 जुलाई तक प्रति रविवार चलेगी।
  • 09622 बांद्रा टर्मिनस-अजमेर स्पेशल बांद्रा टर्मिनस से आठ से 29 जुलाई तक प्रति सोमवार चलेगी।
  • 09653 अजमेर -बांद्रा टर्मिनस स्पेशल अजमेर से छह जुलाई से 28 सितंबर तक प्रति शनिवार चलेगी।
  • 09654 बांद्रा टर्मिनस-अजमेर स्पेशल बांद्रा टर्मिनस से सात जुलाई से 29 सितंबर तक प्रति रविवार चलेगी।
  • 04711 बीकानेर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल बीकानेर से तीन से 31 जुलाई तक प्रति बुधवार चलेगी।
  • 04712 बांद्रा टर्मिनस-बीकानेर स्पेशल बांद्रा टर्मिनस से चार जुलाई से एक अगस्त तक प्रति गुरुवार चलेगी।
  • 09723 जयपुर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल जयपुर से तीन जुलाई से 25 सितंबर तक प्रति बुधवार चलेगी।
  • 09724 बांद्रा टर्मिनस-जयपुर स्पेशल बांद्रा टर्मिनस से चार जुलाई से 26 सितंबर तक प्रति गुरुवार चलेगी।
  • 09627 अजमेर-सोलापुर स्पेशल अजमेर से तीन जुलाई से 25 सितंबर तक प्रति बुधवार चलेगी।
  • 09628 सोलापुर -अजमेर स्पेशल सोलापुर से चार जुलाई से 26 सितंबर तक प्रति गुरुवार चलेगी।
  • 04715 बीकानेर-साईं नगर शिर्डी स्पेशल बीकानेर से छह से 27 जुलाई तक प्रति शनिवार चलेगी।
  • 04716 साईं नगर शिर्डी -बीकानेर स्पेशल साईंनगर शिर्डी से सात से 28 जुलाई तक प्रति रविवार को चलेगी।
  • 09625 अजमेर-दौंड स्पेशल अजमेर से चार से 25 जुलाई तक प्रति गुरुवार चलेगी।
  • 09626 दौंड-अजमेर स्पेशल दौंड से पांच से 26 जुलाई तक प्रति शुक्रवार चलेगी।

ट्रेनों की नई समय सारणी 
एक जनवरी से

रतलाम रेल मंडल से संचालित की जा रही ट्रेनों की समय सारणी में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। वर्तमान समय सारणी 31 दिसंबर 2024 तक लागू रहेगी। एक जनवरी 2025 से नई समय सारणी लागू होगी। इसके साथ ही भारतीय रेलवे द्वारा जारी ट्रेन एट ए ग्लांस जो वर्तमान में चल रहा है, उसे 31 दिसंबर तक बढ़ाया गया है। एक जनवरी से नया एट ए ग्लांस जारी किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button