ब्रेकिंग
West Bengal News: बंगाल में 1 जून से महिलाओं को मिलेंगे ₹3000, शुभेंदु सरकार का 'अन्नपूर्णा भंडार' प... पीएम मोदी का वडोदरा से संबोधन: 'वर्क फ्रॉम होम' अपनाएं और सोने की खरीदारी टालें, जानें क्या है वजह Mira Bhayandar News: काशीमीरा में शिवाजी महाराज की प्रतिमा हटाने पर बवाल, सरनाईक और मेहता आमने-सामने BRICS Meeting Delhi: दिल्ली में जुटेगा BRICS, ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव पर होगी चर्चा Rewa News: तिलक के दौरान दूल्हे के अफेयर का खुलासा, शादी से मना करने पर लड़की पक्ष को दौड़ा-दौड़कर प... Secunderabad News: बीटेक छात्र यवन की हत्या का खुलासा, लड़की के पिता-भाई समेत 10 आरोपी गिरफ्तार UP BJP Meeting Lucknow: 2027 चुनाव का रोडमैप तैयार करेगी BJP, लखनऊ में 98 जिलाध्यक्षों की बड़ी बैठक Katihar Crime News: कटिहार में मानवता शर्मसार, नाबालिगों को खूंटे से बांधकर पीटा, सिर मुंडवाकर जबरन ... Jamshedpur Triple Murder: जमशेदपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने पत्नी और दो बच्चों को उतार... Patna News: पटना के ‘एटीएम वाले सैलून’ पर बैंक का एक्शन, वायरल वीडियो के बाद हटाया गया SBI का बोर्ड
मध्यप्रदेश

राहुल गांधी के बयान पर बवाल, हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने नाले के किनारे गाड़ दिया पुतला

इंदौर। देश भर में कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के हिंदूओ को हिंसक बताने वाले बयान पर विरोध जारी है, इसी कड़ी में बुधवार को हिंदूवादी संगठन ने राहुल गांधी की शवयात्रा निकाली और पुतले को कब्रिस्तान में दफनाना चाहा लेकिन पुलिस ने उनको रोक दिया,और हिंदु जांगरण मंच ने राहुल के पुतले को नजदीक गड्ढे में गाढ़ दिया।

आपको बता दें राहुल गांधी के बयान का विरोध लगातार बढ़ता ही जा रहा है। लोकसभा में हिन्दुओं पर दिए गए बयान को लेकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है, इंदौर में हिंदू जागरण मंच ने आज राहुल गांधी के पुतले की शव यात्रा निकाली। जो जूनी इंदौर मुक्तिधाम से होकर कब्रिस्तान की की तरफ गई तो पहले से मौजूद पुलिस बल ने उन को रोक दिया।

वहीं हिंदूवादी संगठन के लोगों ने नारेबाजी करते हुए पास में बने एक गड्ढे में राहुल गांधी के पुतले को दफन कर दिया। इस मामले में हिंदू जागरण मंच के सुमित हार्डिया का कहना है कि राहुल गांधी हिंदुओ के लिए हमेशा ही कुछ ना कुछ टिप्पणियां करते हैं। पिछले दिनों भी की गई गलत टिप्पणी के विरोध स्वरूप उनके पुतले को दफन करने जा रहे थे। लेकिन पुलिस द्वारा रोकने पर पुतला दफन कर दिया गया।

Related Articles

Back to top button