ब्रेकिंग
लुधियाना: डीआईजी ऑफिस के ठीक सामने दिनदहाड़े गुंडागर्दी, कार के शीशे तोड़े और हवाई फायरिंग कर भागे ह... Diljit Dosanjh Concert Threat: दिलजीत दोसांझ के दिल्ली और अहमदाबाद कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी,... Kanganwal Police Chowki Action: कमिश्नरेट पुलिस की कार्रवाई के बीच रिहायशी कॉलोनी में चल रहा था वाहन... PGIMER Chandigarh Success: हिमाचल पुलिस के कर्मचारी राकेश को मिला नया जीवन, पीजीआई में सफल लिवर ट्रा... Mansa Devi Temple News: अश्विन मेले से पहले माप-तौल विभाग ने की प्रसाद की दुकानों की जांच, दिए सुरक्... हांसी में अवैध हथियारों के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार: मां की हत्या और आपराधिक गैंग बनाने की थी खौफनाक साज... Nuh Army Recruitment Training: नूंह के युवाओं के लिए नीति आयोग की पहल रंग लाई, सेना भर्ती में 23 युव... पानीपत में लस्सी बेचने वाले पर जानलेवा हमला: बाइक रोककर की गई मारपीट, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्... Faridabad Encounter: फरीदाबाद में सीनियर एचआर मैनेजर की हत्या के आरोपी से पुलिस की मुठभेड़, पैर में ... Punjab and Haryana High Court: जान-माल पर तुरंत खतरा साबित न होना हथियार लाइसेंस रद्द करने का पर्याप...
मध्यप्रदेश

पूर्व मंत्री इमरती देवी पर जातिगत और अभद्र कमेंट : दो थानों में मामला दर्ज, एक आरोपी गिरफ्तार

ग्वालियर: पूर्व मंत्री इमरती देवी के खिलाफ सोशल मीडिया पर असम्मानजनक पोस्ट करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। डबरा सिटी थाना पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ आईटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें कि डबरा की मीट मार्केट क्षेत्र में रहने वाले लल्ला बाथम ने अपने फेसबुक अकाउंट से पूर्व मंत्री इमरती देवी के खिलाफ जातिगत टिप्पणी की थी। इतना ही नहीं अशोभनीय कमेंट भी किया था। पोस्ट वायरल होने के बाद पूर्व मंत्री इमरती देवी ने सिटी थाने में आवेदन दिया था। जिस पर डबरा सिटी पुलिस ने आरोपी लल्ला बाथम के खिलाफ महिला की लज्जा भंग करना, एससी एसटी एक्ट और आईटी एक्ट की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर मुखबिर की सूचना पर बाजार से गिरफ्तार कर लिया।

इस मामले में देहात थाने में भी मामला दर्ज किया है। पुलिस ने नई बस्ती अमरपुरा निवासी दिनेश पुत्र रामहेत जाटव (31) के खिलाफ समाज विशेष के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने को लेकर मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई समाज के आवेदन पर की गई।

Related Articles

Back to top button