ब्रेकिंग
कांग्रेस को बड़ा झटका: पार्षद सहित कई नेता BJP में हुए शामिल Punjab Politics: बीजेपी कार्यालयों पर हमले को लेकर बरसे अश्विनी शर्मा; बोले— 'डराने-धमकाने की राजनीत... Ludhiana News: बुड्ढा दरिया में गंदगी फेंकने पर फूटा लोगों का गुस्सा; डेयरी संचालकों पर लगाए प्रदूषण... Balachaur News: बलाचौर भाजपा कार्यालय में भारी हंगामा; 'आप' विधायक पर बदसलूकी और मारपीट के आरोप, माह... Punjab Weather Update: पंजाब में अगले 48 घंटे भारी; 11 मई से तूफान और गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट,... Punjab Politics: सुनील जाखड़ की अरविंद केजरीवाल को बड़ी चेतावनी; बोले— "पंजाब को ममता का बंगाल नहीं ... Diljit Dosanjh Politics Entry: राजनीति में एंट्री की खबरों पर दिलजीत दोसांझ ने तोड़ी चुप्पी; 'X' पर ... Haryana News: ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने सपरिवार किए माता मनसा देवी के दर्शन; प्रदेश की खुशहाली और सुख... SYL Canal News: SYL नहर में मगरमच्छों का आतंक; वाइल्ड लाइफ विभाग का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू, ग्रामीणों ... Palwal Crime News: पलवल में खूनी संघर्ष; दो पक्षों में मामूली विवाद के बाद चली ताबड़तोड़ गोलियां, 3 ...
मध्यप्रदेश

सनावद में खेत में काम कर रहे किसान पर तेंदुआ झपटा, शोर मचाने पर भागा

खरगोन। जिले के सनावद क्षेत्र के बकावां में खेत में काम कर रहे किसान 40 वर्षीय संजय गुर्जर पर तेंदुए ने अचानक हमल कर दिया। दोनों में कुछ देर तक संघर्ष भी हुआ। किसान चिल्लाया और फुर्ती दिखाई तो तेंदुआ भाग गया। किसान को गंभीरावस्था में सनावद अस्पताल लाया गया।

यहां से जिला अस्पतला रैफर किया गया। किसान संजय ने बताया कि वह बुधवार को सुबह खेत में फसल में खाद का छिड़काव कर रहा था। इसी दौरान अचानक तेंदुए ने हमला कर दिया। उसने मेरे हाथ पर काटा।

इसके बाद मुझे गर्दन पर काटना चाहा, लेकिन मैंने ताकत से उसका मुकाबला किया और चिल्लाया। इसके बाद तेंदुआ भाग गया। संजय ने बताया कि तेंदुआ शरीर पर हमला नहीं कर पाए इससे बचने के लिए प्रयास किया, लेकिन फिर भी तेंदुआ उसके हाथ पर तीन जगह उसके दांतों से हमला कर दिया।

सनावद में सिविल अस्पताल में डॉक्‍टर हंसा पाटीदार ने इलाज किया। इसके बाद संजय को जिला अस्पताल रैफर कर दिया। डॉक्‍टर ने बताया कि इंजेक्शन लगा दिए हैं और रैफर किया है।

कसरावद में कई जगह तेंदुओं का कुनबा

जिलेभर में कई जगह पर तेंदुओं का कुनबा है। सबसे ज्यादा कसरावद के बोथू गांव में तेंदुए रहना पसंद करते हैं। यहां नर्मदा पट्टी बड़वानी से कसरावद और बड़वाह तक तेंदुएं जंगल में भ्रमण करते हैं। गर्मी में पानी के लिए नर्मदा पट्टी में पहुंच जाते हैं। कसरावद में भी कई किसानों को तेंदुआ दिखाई दिए हैं। यहां वन विभाग ने दो से तीन तेंदुए व उनके शावक को पकड़कर जंगल में छोड़ा है। इसके अलावा महाराष्ट्र सीमा के सिरवेल, भगवानपुरा में भी तेंदुएं की मौजूदगी है।

Related Articles

Back to top button