ब्रेकिंग
CGSSB Lecturer Vacancy 2026: 8 विषयों में होगी शिक्षकों की भर्ती; 29 नवंबर को संभावित परीक्षा, व्याप... Durg Crime News: कॉलेज की फीस भरने के लिए बने चैन स्नेचर; दुर्ग में इंजीनियरिंग के दो छात्र-छात्रा ग... Korba News: छोटे भाई को बचाने भालू से भिड़ा बड़ा भाई! छातीबहार के जंगल में हादसा, एनजीओ की लापरवाही ... Janjgir Gambling Raid: बनारी में सूने मकान में चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ; पुलिस ने निकाला कारोबारिय... Durg Cylinder Theft Case: 36 भरे एलपीजी सिलेंडर चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; खरीदने वाल... Lesliganj Robbery Attempt: ग्राहक सेवा केंद्र में घुसे दो हथियारबंद लुटेरे; मां-बेटे ने जमकर की धुना... Karma Puja 2026: मांदर की थाप पर थिरका झारखंड; करमा पर्व की पूर्व संध्या पर रांची में सांस्कृतिक कार... State Level Nehru Hockey Tournament: रांची में सिमडेगा का दबदबा; अंडर-17 में सिमडेगा और अंडर-15 में ... Ranchi News: त्योहारों पर जरूरी सामानों की न हो किल्लत; रांची चैंबर ने एसएसपी से मांगी नो-एंट्री समय... Jhasa vs Yogendra Sau: हजारीबाग सीओ से बदसलूकी मामले में भड़का प्रशासनिक सेवा संघ; डीसी से की कार्रव...
महाराष्ट्र

टीम इंडिया के मुंबई पहुंचने से पहले बारिश का अलर्ट, कैसे होगा रोड शो?

महाराष्ट्र में मानसून की बारिश जमकर हो रही है. मौसम विभाग ने 24 घंटे में राज्य के कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. मुंबई में भी बारिश का अलर्ट है. आज सुबह से ही कई इलाकों में आसमान में बादल छाए हुए हैं. मौसम विभाग के मुताबिक, कही हल्की से मध्यम तो कही तेज बारिश होने की आशंका है. मुंबई के मरीन ड्राइव पर हाई टाइड का खतरा भी मंडरा रहा है. टी-20 वर्ल्ड कप जीतकर टीम इंडिया आज ही भारत वापस लौटी है. शाम 5 बजे मुंबई में टीम इंडिया का रोड शो है.

जुलाई का महीना शुरू होते ही पूरे देश में मानसून छाया हुआ है. इससे पहले जून में ही मानसून ने महाराष्ट्र में एंट्री कर दी थी. जिसके बाद मुंबई उपनगरों समेत पूरे महाराष्ट्र में भारी बारिश हुई. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, मुंबई-ठाणे समेत कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है, जिसका अलर्ट जारी किया गया है.

इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

महाराष्ट्र में मानसूनी बारिश आफत बनती जा रही है. बारिश से मौसम सुहाना हुआ है, लेकिन कई इलाकों में जलभराव की समस्या भी बनी है. आईएमडी के अनुसार, राज्य के मुंबई, ठाणे, पालघर रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग, नागपुर, अकोला, अमरावती, गढ़चिरौली, गोंदिया में भारी बारिश का अलर्ट है. इसके अलावा राज्य के कई अन्य जिलों में भी तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है.

नरीमन प्वाइंट से खुली बस में टीम इंडिया का रोड शो

टीम इंडिया टी-20 वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद बारबाडोस से फ्लाइट के जरिए दिल्ली लौट आई है. जीत के सम्मान में टीम इंडिया का मुंबई में रोड शो है. नरीमन प्वाइंट से खुली बस में टीम इंडिया का रोड शो कराया जाएगा. इस बीच बारिश के अलर्ट को देखते हुए टीम इंडिया के रोड शो को लेकर लोग असमंजस में हैं. हालांकि, मौसम विभाग ने मुंबई में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और एक या दो बार बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने की आशंका जताई है. रोड़ शो के दौरान मौसम सुहाना रहने की संभावना है.

वानखेड़े स्टेडियम में कार्यक्रम

टीम इंडिया दिल्ली से विमान के जरिए शाम 4 बजे मुंबई के हवाई अड्डे पर पहुंचेगी. यहां उनके सम्मान में वानखड़े स्टेडियम में एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, लेकिन इससे पहले टीम इंडिया का खुली बस से रोड शो (विक्टरी परेड) कराया जाएगा. यह रोड शो शाम 5 बजे नरीमन प्वाइंट से कराया जाएगा. उसके बाद वानखेड़े स्टेडियम में खिलाड़ियों को घोषित 125 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि से सम्मानित किया जाएगा.

Related Articles

Back to top button