ब्रेकिंग
Ladakh Pashmina at Fashion Week: चांगथांग समुदाय की मेहनत और पश्मीना की अनूठी कला, दिल्ली के 'द ताज'... Ladakh New District Sankoo: केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख को मिला एक और नया जिला, सांकू बना आठवां जिला Mahua Moitra Circuit House Case: सुप्रीम कोर्ट ने TMC सांसद महुआ मोइत्रा को दी राहत, सर्किट हाउस में... CAQM Strict Guidelines Delhi NCR: दिल्ली-NCR की प्रदूषण फैलाने वाली फैक्टरियों पर शिकंजा, 30 नवंबर त... Amit Kashyap Murder Case: मेरठ के चर्चित अमित कश्यप हत्याकांड में पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की स... Muzaffarnagar Priest Murder Case: बेटा होने की भविष्यवाणी गलत साबित होने पर 81 वर्षीय पुजारी की गोली... Mumbai Goregaon News: मुंबई के गोरेगांव में 18 महीने की मासूम की छठी मंजिल से गिरकर मौत, 10 साल की प... बिहार की राजनीति में हलचल, विधायक अनंत सिंह बोले- जब नीतीश कुछ नहीं थे, तब हमने पार्टी के लिए कुर्बा... Lucknow Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ के चर्चित शिवा मर्डर केस में बड़ा खुलासा, नेपाल से वीडियो जार... Naturopathy Treatment: प्राकृतिक चिकित्सा से रोगों का निदान, बिना दवा के स्वस्थ रहने की कला
उत्तरप्रदेश

जेल से निकला, रेप पीड़िता की मां को गोली से उड़ाया…घर के बाहर दरिंदे की भी मिली लाश

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में एक रेपिस्ट ने पहले पीड़िता के घर में घुसकर उसकी मां को गोली मारी और फिर घर के बाहर आकर उसने खुद को भी उड़ा लिया. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने आरोपी के शव के पास से एक देशी पिस्टल भी बरामद किया है. पुलिस के मुताबिक आरोपी हाल ही में जमानत पर जेल से छूट कर बाहर आया था. यह वारदात सोमवार की अलसुबह गोडियन खेड़ा गांव की बताई जा रही है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

पुलिस के मुताबिक गोडियन गांव में रहने वाले 22 वर्षीय अनुराग के खिलाफ पड़ोस में रहने वाली लड़की ने पिछले साल रेप का मुकदमा दर्ज कराया था. इस मामले में आरोपी अनुराग जेल गया और हाल ही में जमानत पर बाहर आया था. अपनी गिरफ्तारी से नाराज आरोपी पीड़िता और उसके परिवार से बदला लेने के लिए सोमवार की अल सुबह उसके घर में घुस गया. उस समय पूरा परिवार छत पर सोया हुआ था. आरोपी ने इस परिवार पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी.

घर के बाहर निकल खुद को भी मारी गोली

इस वारदात में गोली लगने से पीड़िता की मां की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि खुद पीड़िता समेत दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गया. इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पीड़िता के घर के बाहर निकला और खुद को भी गोली मार ली. इससे उसकी भी मौके पर ही मौत हो गई. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल पीड़िता और उसकी बहन को अस्पताल में भर्ती कराया है. वहीं पीड़िता की मां और आरोपी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.

पुरानी रंजिश का मामला

पुलिस ने बताया कि आरोपी के शव के पास ही उसका तमंचा भी बरामद हुआ है. उन्नाव के एएसपी प्रेमचंद्र के मुताबिक आरोपी ने यह वारदात पुरानी रंजिश की वजह से अंजाम दिया है. फिलहाल पुलिस इस मामले को अन्य एंगल से भी जांच कर रही है. उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ मृत महिला ने अपनी बेटी के साथ रेप का मामला दर्ज कराया था. इस मामले में आरोपी गिरफ्तार होकर जेल भी गया था. इस मामले में हाल ही में उसकी जमानत हुई है.

Related Articles

Back to top button