ब्रेकिंग
Supreme Court Hearing on SIR: चुनाव आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) फैसलों पर टली सुप्रीम कोर्ट की... Greater Noida Robotics Park: उत्तर प्रदेश में बनेगा देश का पहला 'प्रगति' रोबोटिक्स पार्क, योगी सरकार... Delhi High Court Notice: कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के दौरान दर्ज FIR पर दिल्ली HC का नोटिस, पत्... Diwali and Chhath Puja Health Tips: दिवाली और छठ की व्यस्तता में सेहत का ऐसे रखें ख्याल, थकान और तना... डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन ने सुप्रीम कोर्ट में दी डेटा प्रोटेक्शन एक्ट को चुनौती, पत्रकारिता प... Delhi Ramlila Maidan Rally: दिल्ली में 1 नवंबर को होगी इंडिया गठबंधन की महारैली, 10 लाख लोगों के जुट... Flex-Fuel Vehicles in India: केंद्र सरकार का बड़ा कदम, 100% एथेनॉल से चलने वाले वाहनों को मंजूरी; नि... Jan Suraaj Digital Manager Death: प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज को बड़ा झटका, डिजिटल मैनेजर देवपा... Ujjain News: सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया सिंहस्थ 2028 की 539 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का भूमिपूजन,... Rajasthan Drought News: राजस्थान में सूखे की मार, 14 जिलों की 80 तहसीलें घोषित हुईं गंभीर और मध्यम स...
देश

बेडरूम में गैर मर्द संग रंगरेलियां मना रही थी बीवी, तभी हुई पति की एंट्री, फिर हो गया खूनी खेल

कहते हैं कि प्यार अंधा होता है. लेकिन यह कभी-कभी प्यार इतना अंधा हो जाता है कि अपराध तक करवा देता है. उत्तर प्रदेश के नोएडा में तीन बच्चों की मां ने अपने ही पति के दोस्त संग अफेयर चलाया. जब दोनों को पति ने एक साथ बेडरूम में रोमांस करते पकड़ लिया तो वहां खूनी खेल हो गया. पत्नी ने अपने प्रेमी संग मिलकर पति को मार डाला. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. अब दोनों जेल की सलाखों में जिंदगी बिताएंगे.

मामला नोएडा के बिरोंडा गांव का है. मध्य प्रदेश का रहने वाले महेश की 8 साल पहले पूजा संग शादी हुई थी. शादी के बाद उन्हें तीन बच्चे भी हुए. महेश पहले नोएडा में ही शौचालय की सफाई का काम करता था. कुछ दिन पहले महेश के दोस्त प्रह्लाद ने उसे कहा कि वो शौचालय साफ करने का काम छोड़ दे. प्रह्लाद ने उसे सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी के बारे में बताया. महेश मान गया.

प्रह्लाद ने फिर उसे ग्रेटर नोएडा में एक कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी दिलवा दी. प्रह्लाद अक्सर महेश के घर आता-जाता रहता था. इस दौरान प्रह्लाद और महेश की पत्नी पूजा के बीच अफेयर शुरू हो गया. दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी बन गए. बच्चे जब स्कूल जाते और महेश काम पर, तो पूजा प्रह्लाद को घर में बुला लेती. इस तरह दोनों छुप-छुप कर मिलते रहे. लेकिन 23 जून को महेश बिना बताए घर आ गया.

ऐसे दिया हत्याकांड को अंजाम

उसने जैसे ही बेडरूम का दरवाजा खोला, उसके पैरों तले जमीन खिसक गई. महेश ने देखा कि उसकी पत्नी उसी के दोस्त के साथ आपत्तिजनक हालत में थी. वो यह देखते ही टूट गया. उसे बहुत गुस्सा आया. उसने प्रह्लाद को खरी खोटी सुनानी शुरू की. तभी प्रह्लाद को महेश के घर में एक कैंची दिखाई दी. उसने अपनी प्रेमिका यानी कि महेश की पत्नी की मदद से महेश की हत्या कर डाली. प्रह्लाद और उसकी प्रेमिका तब तक महेश के पेट और सीने में चाकू घोंपते रहे, जब तक कि उसकी मौत नहीं हो गई. इस खौफनाक घटना के बाद दोनों मौके से फरार हो गए. लेकिन पुलिस ने जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल मामले में आगामी कार्रवाई जारी है.

Related Articles

Back to top button