ब्रेकिंग
Ladakh Pashmina at Fashion Week: चांगथांग समुदाय की मेहनत और पश्मीना की अनूठी कला, दिल्ली के 'द ताज'... Ladakh New District Sankoo: केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख को मिला एक और नया जिला, सांकू बना आठवां जिला Mahua Moitra Circuit House Case: सुप्रीम कोर्ट ने TMC सांसद महुआ मोइत्रा को दी राहत, सर्किट हाउस में... CAQM Strict Guidelines Delhi NCR: दिल्ली-NCR की प्रदूषण फैलाने वाली फैक्टरियों पर शिकंजा, 30 नवंबर त... Amit Kashyap Murder Case: मेरठ के चर्चित अमित कश्यप हत्याकांड में पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की स... Muzaffarnagar Priest Murder Case: बेटा होने की भविष्यवाणी गलत साबित होने पर 81 वर्षीय पुजारी की गोली... Mumbai Goregaon News: मुंबई के गोरेगांव में 18 महीने की मासूम की छठी मंजिल से गिरकर मौत, 10 साल की प... बिहार की राजनीति में हलचल, विधायक अनंत सिंह बोले- जब नीतीश कुछ नहीं थे, तब हमने पार्टी के लिए कुर्बा... Lucknow Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ के चर्चित शिवा मर्डर केस में बड़ा खुलासा, नेपाल से वीडियो जार... Naturopathy Treatment: प्राकृतिक चिकित्सा से रोगों का निदान, बिना दवा के स्वस्थ रहने की कला
मध्यप्रदेश

इंदौर में छात्रा के अंधे कत्ल का खुलासा,लव ट्रायंगल ने ले ली जान, पुलिस ने युवक और युवती को किया गिरफ्तार..

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में छात्रा के अंधे क़त्ल का पुलिस ने पर्दाफ़ाश कर दिया है। आरोपी युवक और युवती को  पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दरअसल यह पूरी घटना इंदौर के शिप्रा थाना क्षेत्र की है। जहां पिछले दिनों बी फार्मा फस्ट ईयर की छात्रा सारा की गुमशुदगी की रिपोर्ट उसके पिताजी ने शिप्रा थाने में दर्ज करवाई थी। सारा अपने कॉलेज से छुट्टी लेकर निकली थी और थोड़ी देर बाद ही उसका फोन बंद हो गया था। पुलिस द्वारा कई सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए मगर पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा वहीं पुलिस को उसके दोस्त गौरव पर शक हुआ मगर गौरव इंदौर से बाहर जाकर नासिक में वेटर की नौकरी करने की सूचना पुलिस को लगी तो पुलिस ने  गौरव को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई।

 गौरव ने पुलिस को बताया की में सारा से प्यार करता था। मगर वो किसी और से प्यार करती थी, उसके बाद कई टीवी सीरियल देख कर सारा की हत्या करने की प्लानिंग गौरव और उसकी महिला मित्र स्निग्धा मिश्रा जो कि मेडीकेप कॉलेज में स्टूडेंट है। उसने की वहीं गौरव और स्निग्धा मिश्रा रिलेशनशीप में रह रहे थे। दोस्त स्निग्धा को बोला कि सारा बुरी लड़की है, उसको मारना जरुरी हो गया है स्निग्धा ने उसका साथ देने में सहमति जताई जिसके बाद गौरव और स्निग्धा ने सारा को मारने की योजना बनाई।

 स्निग्धा एवं गौरव की आपस में बात हो गई थी और गौरव ने प्लान के तहत सारा को अपने साथ कार में बैठाया और कार में बिठाते ही सारा का मोबाईल गौरव ने बंद कर दिया कार में ही सारा का गौरव ने गला दबाया और स्निग्धा ने पीछे से सारा के हाथ पकड़े थे। योजना के मुताबिक हत्या करने के बाद दोनों ने लाश को झाड़ियों में डाल दिया जहां आरोपियों ने लौटते समय सारा का कॉलेज बेग मोबाईल जूते और अन्य सामान घाट सेक्शन सिमरोल में गहराई देखकर अलग – अलग जगह फेक दिए और गाड़ी , जूते,कपड़ो में लगे खून को पेट्रोल टुथपेस्ट व पानी से साफ कर सबूत मिटा दिए गए थे। बहरहाल पुलिस ने स्निग्धा और गौरव को गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Back to top button