ब्रेकिंग
NEET विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश: NTA को बनाएं स्थायी व मजबूत संस्थान, AI और ब्लॉकचेन तकन... कांग्रेस मुख्यालय में CWC की अहम बैठक: खरगे बोले—12 वर्षों में युवाओं का भविष्य तबाह, PM मोदी दें जव... जयपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग: सूरत से आ रहे यात्री की बिगड़ी तबीयत, अस... राजस्थान में नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी: राज्य निर्वाचन आयुक्त ने घोषित किया कार्यक्रम, आचार स... अंकिता भंडारी हत्याकांड: कोर्ट ने फिर खारिज की आरोपियों की जमानत, धामी सरकार की मजबूत पैरवी से दोषिय... पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश से काशी में उफान पर गंगा, चेतावनी बिंदु के करीब पहुंचा जलस्तर मुंबई की सड़कों पर मराठी भाषा को लेकर सरकार का सख्त रुख, तैयार हुआ एक्शन प्लान महाराष्ट्र में 28 अगस्त से लागू होगा धर्म स्वतंत्रता कानून 2026: जबरन धर्मांतरण पर 7 साल जेल, बच्चे ... अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी पर धीरेंद्र शास्त्री का फूटा गुस्सा, बताया सबसे बड़ा कलंक श्रीनगर में सीएम उमर अब्दुल्ला से मिले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर: पर्यटन और बागवानी में साझेदारी बढ...
मध्यप्रदेश

एक पेड़ मां के नाम: पुलिस परिवार के बीच पहुंचे CM मोहन यादव, पौधा लगाया और कहा – पौधारोपण बना जन अभियान…

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक पेड़ मां के नाम अभियान चलाया है। इस अभियान के अंतर्गत देशभर में पौधारोपण किया जा रहा है.. एमपी में साढ़े पांच करोड़ पौधे लगाने का संकल्प राज्य सरकार ने लिया है। इसी अभियान के अंतर्गत आज भोपाल में सीएम डॉ मोहन यादव ने DGP सुधीर सक्सेना सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और उनके परिवार की मौजूदगी में रुद्राक्ष का पौधा लगाया। सीएम के साथ वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, जवान, कर्मचारी और उनके परिवारजनों ने पौधा लगाया। अटल बिहारी वाजपई सुशासन संस्थान के पास 23वीं एवं 25वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल के द्वारा आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस की 99 इकाइयों द्वारा पौधा रोपण किया गया।

अभियान के अंतर्गत पुलिसजनों ने अपनी मां के नाम पौधा लगाया.. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने वृहद पौधारोपण कार्यक्रम के लिए डीजीपी सुधीर सक्सेना सहित सभी पुलिस अधिकारियों को बधाई दी। सीएम ने कहा की पूरे प्रदेश में 5 करोड़ 50 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया। भोपाल अकेले में ही 40 लाख पौधा लगाने का लक्ष्य रखा गया…14 जुलाई को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह इंदौर आकर पौधारोपण करेंगे और एक्सीलेंस कॉलेज का लोकार्पण भी करेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जल जंगल और जमीन हमें प्रकृति से जोड़ता है। केवल पौधारोपण ही नहीं उसकी चिंता भी करनी होगी…जब तक लगाए हुआ पौधा 5 फीट से बड़ा नहीं हो जाता उसकी देखभाल करना होगा…अपनी मां के साथ सेल्फी लेना, और पौधे को मां के नाम करते हुए सेल्फी लेना। सीएम ने कहा की पुलिस की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए बजट रखा गया।

Related Articles

Back to top button