ब्रेकिंग
India Maritime Strategy: इंडो-पैसिफिक में भारत का बड़ा कूटनीतिक कदम, AIME-2026 से मजबूत हुआ समुद्री ... INDIA Alliance Protest: EVM और वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप, खरगे बोले- 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक... महात्मा गांधी जयंती पर राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: आंदोलनों को एकजुट करने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘सत... ईटानगर में ABVP की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक संपन्न: छात्र हितों और आगामी रणनीतियों पर हुआ गहन मंथन Vrindavan News: रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध मौत से गरमाया माहौल, प्रेमानंद महाराज के दूसरे आश्रम में ... Dhanbad News: गैंगस्टर फहीम खान के घर 2004 में हुई अंधाधुंध फायरिंग मामले में 3 दोषियों को सजा, बॉडी... Bulandshahr Crime News: 4 महीने पहले हुआ था निकाह, पति ने पीट-पीटकर की पत्नी की हत्या; आरोपी फरार Okhla Landfill Site Visit: सीएम रेखा गुप्ता ने ओखला लैंडफिल साइट का किया निरीक्षण, 100 एकड़ जमीन कूड... AIIMS Delhi: उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने AIIMS छात्रों से की 'कॉफी पर चर्चा', सुरक्षा और मेडिकल श... नासिक फैमिली कोर्ट से आरोपी निदा खान को वारंट: पति की तलाक याचिका पर 16 अक्टूबर को पेशी के निर्देश
मध्यप्रदेश

कमल नाथ के बेटे को हराने की मन्नत पूरी… सांसद बंटी साहू की पत्नी ने तिरुपति में अर्पित किए बाल

छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा के सांसद विवेक बंटी साहू की धर्मपत्नी ने पति की जीत पर अपने बाल बालाजी में अर्पित किए। लोकसभा चुनावों में कमल नाथ के गढ़ को जीतने के लिए भाजपा प्रत्याशी की पत्नी शालिनी साहू मनोकामना की थी। भाजपा प्रत्याशी विवेक बंटी साहू की पत्नी ने भगवान वेकेंटश्वर बालाजी के सामने प्रार्थना की थी कि चुनावों में उनके पति जीते तो वे अपने बाल भगवान को अर्पित करेंगी।

पति की जीत के लिए की पदयात्रा

लोकसभा चुनाव में विवेक बंटी साहू की जीत के बाद बीते रोज शालिनी साहू अपने परिजनों के साथ बालाजी पहुंची और बाल अर्पित किए। पति बंटी साहू की जीत की कामना करते हुए शालिनी ने छिंदवाड़ा से जामसांवली हनुमान मंदिर तक पैदल यात्रा की भी थी। शालिनी साहू घर-घर वोट मांगने से लेकर महिलाओं के दल के साथ गांव में जाकर पति के लिए प्रचार भी किया। जीत के बाद भगवान बालाजी के सामने वो बाल भी समर्पित कर दिए।

विवेक बंटी साहू ने भेदा कमल नाथ का किला

इस लोकसभा चुनावों में बीजेपी नेता विवेक बंटी साहू ने छिंदवाड़ा से चुनाव जीत कर सांसद बने। साहू ने मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ का किला भेदा और बेटे नकुल नाथ को एक लाख से अधिक वोटों से हरा कर जीत हाशिल की है। छिंदवाड़ा के अभेद्य किले को भेदने के लिए भाजपा कई दशकों से संघर्ष कर थी।

Related Articles

Back to top button