ब्रेकिंग
Delhi Lawyers Protest Traffic Challan Rules: न्यायिक मजिस्ट्रेट से अधिकार छीनने का विरोध, वकीलों ने ... Delhi Tourism News: सीएम रेखा गुप्ता की मौजूदगी में टाउन हॉल प्रोजेक्ट को हरी झंडी, जानिए क्या-क्या ... Shafali Verma Century Asian Games 2026: शेफाली वर्मा ने बांग्लादेश के खिलाफ जड़ा तूफानी शतक, तोड़े क... Hrithik Roshan Upcoming Projects: फिल्मों के बाद अब ओटीटी पर डेब्यू करने जा रहे हैं ऋतिक, जानिए एक्ट... Pakistan PTI News: इमरान खान की रिहाई की मांग से पहले अलीमा खान 30 दिनों के लिए हिरासत में, लाहौर पु... Indian Rupee and Stock Market News: डॉलर के मुकाबले कमजोर हुआ रुपया और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में तेजी,... GPMI vs HDMI Cable: एचडीएमआई को टक्कर देने आ गई नई GPMI केबल, जानिए इसके फीचर्स और दोनों में क्या है... Ganpati Visarjan Puja Rules: अनंत चतुर्दशी 2026 के बाद कलश और नारियल का क्या करें? जानिए पूजा से जुड... Period Pain Relief Drink Recipe: अखरोट, अदरक और गुड़ से बनाएं पीरियड्स पेन दूर करने वाली चाय, मिलेंग... Ranchi Hockey News Today: राज्य स्तरीय जवाहरलाल नेहरू हॉकी प्रतियोगिता का दूसरा दिन; रांची के मैदानो...
दिल्ली/NCR

लाइन लगाने से छुट्टी, 120 दिन पहले टिकट बुकिंग… दिल्ली मेट्रो में मिलेंगी ये सुविधाएं

दिल्ली मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों को बड़ी-बड़ी लंबी कतारों में टिकट के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा. अब जल्द ही यात्रियों के ये सुविधा दी जाएगी कि वो 120 दिन पहले से ही अपने गंतव्य के लिए मेट्रो टिकट की बुकिंग कर पाएंगे. यात्री इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन लिमिटेड की वेबसाइट और ऐप के जरिए इसके बुकिंग की सुविधा मिलेगी. ऐसे में सबसे भीड़भाड़ वाले क्षेत्र दिल्ली में यात्रियों को सफर करना आसान हो जाएगा.

इस प्रक्रिया को लागू करने के लिए आईआरसीटीसी, डीएमआरसी और सीआरआईएस के बीच समझौता हुआ है. इस कदम से सरकार की वन इंडिया वन टिकट के विजन को मजबूती मिलेगी. अभी फिलहाल क्यूआर कोड के रूप में टिकटों का बीटा वर्जन लॉन्च किया गया है. दिल्ली मेट्रो से सफर करने वाले यात्री आईआरसीटीसी की वेबसाइट और मोबाइल ऐप के एंड्रॉइड वर्जन पर डीएमआरसी क्यूआर कोड कोड के जरिए अपनी बुकिंग कर सकते हैं.

कब कर पाएंगे 120 दिन पहले बुकिंग?

डीएमआरसी की तरफ से अभी क्यूआर कोड आधारित टिकटिंग व्यवस्था को पूरी तरह लॉन्च नहीं किया गया है. जब ये बीटा वर्जन के अलावा इसे पूरी तरह लॉन्च किया जाएगा, तब भारतीय रेलवेज की तरह इसमें भी 120 दिन पहले तक टिकट के बुकिंग की सुविधा मिलेगी. इस व्यवस्था के बाद यदि यात्रियों को किसी कारणवश अपना टिकट कैंसल करना पड़ा तो टिकट को कैंसिल भी कर पाएंगे. डीएमआरसी क्यूआर कोड शुरू होने से यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी, जिससे उन्हें लंबी लाइनों में खड़े नहीं होना पड़ेगा.

Related Articles

Back to top button