ब्रेकिंग
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का शेड्यूल: जानें फॉर्म भरने और फीस ज... Sonari Police Station Case: पूनम अरोड़ा, सन्नी और सक्षम अरोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी, व्हाट्सएप चैट और ... Singrauli Collector Initiative: एलन और आदित्य बिड़ला ग्रुप के सहयोग से छात्रों को मिलेगी सौगात, दूरद... Rahul Gandhi vs ECI: वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग जाने से रोके गए राहुल गांधी, पुलिस ने कई नेताओ... Prayagraj Poster Politics: दलित-पिछड़ा साथ चलेगा और फिर बनेगी योगी-मोदी की सरकार, चुनाव से पहले शहर ... Moradabad Police Action: आरोपी अरबाज खान गिरफ्तार और जेल भेजा गया, युवती को गांव के बाहर छोड़कर हुआ ... Allahabad HC Verdict: मां के साथ नहीं रहना चाहती थी बेटी, कोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को किया... Ruchi Vira on Yogi Adityanath: अखिलेश यादव के विकास कार्यों पर मांगे जाएंगे वोट, ओवैसी और संजय निषाद... Vikram Patna Crime Update: आपसी नोकझोंक के बाद सनसनीखेज वारदात, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्... Nainital Ramnagar News: तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद शोक में बैठे पांच लोग...
मध्यप्रदेश

एयरपोर्ट के आसपास लेजर लाईट और ड्रोन पर लगा प्रतिबंध

भोपाल। राजाभोज एयरपोर्ट के आसपास अब लेजर लाईट,ऊंचाई पर जाने वाले पटाखे, ड्रोन के उपयोग करने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है।यह आदेश शुक्रवार को एडीएम हिमांशु चंद्र ने दिए हैं। दरअसल विमानपत्तन निदेशक राजा भोज एयरपोर्ट, भोपाल भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के पत्र पर प्रशासन ने निर्णय लिया है। यह भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 के तहत विमानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दिए राजधानी में दिया गया पहला आदेश है।

एडीएम हिमांशु चंद्र ने समिति के पत्र पर सहमति जताते हुए बताया कि एयरपोर्ट के आपास के क्षेत्र में लेजर बीम लाईट का उपयोग होने, हवाई पटाखे , ड्रोन आदि के उपयोग होने से पायलेट को विमान लैंड करते समय लाईट आदि आंखों में चुभने से कभी भी दुर्घटना घटित हो सकती है।

इन क्षेत्रों में पूरी तरह से रहेगा प्रतिबंध

शहर के लालघाटी क्षेत्र से संत हिरदाराम नगर बैरागढ़ तक, लालघाटी से विमानतल तक, विमानतल से मुबारकपुर चौराहा क्षेत्र तक और विमानतल से करोंद चौराहे तक के क्षेत्र में किसी भी भवन, मैरेज गार्डन में विवाह एवं अन्य किसी भी प्रकार के जुलूस के दौरान लेजर बीम लाईट का उपयोग, हवाई पटाखे और ड्रोन का उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। उन्होंने बताया कि इस आदेश का उल्लंघन करने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button