ब्रेकिंग
Ayatollah Ali Khamenei Funeral: ईरान के दिवंगत नेता अली खामेनेई का अंतिम संस्कार 4 जुलाई से; मशहद मे... Delhi Crime News: त्रिलोकपुरी में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला से दरिंदगी; ईंट से हमला कर दिया दुष्कर्म, ... Global Kashmiri Pandit Conclave: 'वापसी ही सबसे सच्ची जीत है', श्रीनगर में बोले उपराज्यपाल मनोज सिन्... Maharashtra Politics: उद्धव ठाकरे ने बुलाई सांसदों की आपात बैठक; क्या शिवसेना (UBT) में टूट की है तै... Banke Bihari Temple News: क्या जर्जर हो रहा है बांके बिहारी मंदिर? दरारों की चर्चाओं के बीच हाई पावर... TMC Crisis in Bengal: तृणमूल कांग्रेस में बड़ी टूट के संकेत; सुदीप बंद्योपाध्याय के बागी खेमे में शाम... Next Chief of Army Staff: जनरल उपेंद्र द्विवेदी की जगह लेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ; केंद्र सरकार ... NEET Re-Exam Update: परीक्षा में छात्रों को मिलेगा 15 मिनट का अतिरिक्त समय; शिक्षा मंत्री ने दी बड़ी ... Kainchi Dham Traffic Plan: कैंची धाम मेले के लिए प्रशासन का रूट चार्ट जारी; मंदिर तक सिर्फ शटल से मि... Broken Hair Vastu Tips: क्या टूटे बालों को इधर-उधर फेंकना अशुभ है? जानें इसके पीछे का ज्योतिषीय कारण
मध्यप्रदेश

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के साथ स्कूली बच्चों ने कान्ह नदी किनारे किया पौधारोपण, लगाए गए 51 हजार पौधे

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के द्वारा चलाए जा रहे 51 लाख पौधे लगाने के अभियान में शहर के हर वर्ग के लोग बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। शनिवार को शहर के वार्ड 57 में वृहद पौधारोपण अभियान चलाया गया, इस दौरान मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और महापौर पुष्यमित्र भार्गव की उपस्थिति में पौधे रोपे गए,यहाँ शासकीय स्कूलों के छात्रों और सामाजिक संस्था के सदस्यों के अलावा जनप्रतिनिधियों ने 51 हजार पौधे रोपे।

इस दौरान सभी ने पर्यावरण को बचाने की शपथ भी ली, इस मौके पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने शहरवासियों से भी एक पेड़ माँ के नाम अभियान में शामिल होने की अपील की है, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा की आज पर्यावरण को बचाने और इसे सहेजने की काफी जरुरत है।

ऐसे में सभी लोगों को इस अभियान में शामिल होने की जरुरत है। ताकि भविष्य को सुरक्षित किया जा सके, फिलहाल इंदौर में अलग-अलग इलाकों में पौधारोपण के इस अभियान को लेकर लोगों में उत्साह नजर आ रहा है, उम्मीद है की इंदौर शहर 51 लाख पौधे लगाने के लक्ष्य को भी पार कर सकता है।

Related Articles

Back to top button