ब्रेकिंग
Hisar Hospital Negligence: मॉर्च्युरी में चूहों ने कुतरा महिला का शव; अस्पताल प्रशासन पर परिजनों का ... Jabalpur Transport News: जबलपुर में ट्रक भाड़ा 25% महंगा; बढ़ती लागत के कारण ट्रांसपोर्ट संघ का बड़ा फ... Khajrana Ganesh Temple: खजराना गणेश मंदिर का नि:शुल्क अन्नक्षेत्र; 40 वर्षों से हर दिन हजारों भक्तों... Jabalpur Crime News: भाजपा महिला नेता संगीता रजक की गोली लगने से मौत; घर के बाहर विवाद के दौरान हुआ ... MP Rajya Sabha Election 2026: मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज; भाजपा की तीसरी सीट प... Jabalpur News: बरगी बांध में डूबा 46 वर्षीय व्यक्ति; पत्नी और बेटों के सामने हुई मौत, परिवार में कोह... MP Investment: 'अवसरों की धरती है मध्य प्रदेश'; सीएम मोहन यादव ने निवेशकों को दिया साझेदारी का खुला ... Shivpuri News: प्रीति ग्लोबल यूनिवर्सिटी में डी-फार्मा छात्र की संदिग्ध मौत; छत पर फंदे से लटका मिला... Dhar Bhojshala News: भोजशाला में मां सरस्वती की धातु प्रतिमा ले जाने का वीडियो वायरल; एएसआई अधीक्षक ... Indore Crime News: ब्यूटी फ्रेंचाइजी के नाम पर 1.20 करोड़ की ठगी; दिल्ली की कंपनी के दो डायरेक्टर गिर...
मध्यप्रदेश

हाइवे पर केंटर-ईको कार की भिडंत, दो युवकों की मौत, सात घायल

मेहगांव: उप्र से भिंड जिले के मालनपुर क्षेत्र में धान रोपाई करने के लिए जा रहे मजदूरों की ईको वेन ग्वालियर-इटावा नेशनल हाइवे 719 स्थित बरहद मोड़ पर सामने से प्याज भरकर आ रही केंटर से टकरा गई। हादसा इतना जबरजस्त था, कि ईको में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही मेहगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। यहां तीन घायलों की गंभीर हालत देखते हुए डाक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। यहां से एक घायल को ग्वालियर रेफर कर दिया है। घटना शुक्रवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे की है।

जानकारी के अनुसार रविवार रात ईको कार क्रमांक यूपी 32 एफएन 7225 से ठेकेदार सहित आठ मजदूरों को लेकर मालनपुर क्षेत्र में धान रोपाई के लिए लेकर आ रही थी। सुबह 5.30 बजे मेहगांव थाना क्षेत्र के बरहद मोड़ के आगे ईको कार सामने से प्याज भरकर भिंड की तरफ अा रही केंटर क्रमांक यूपी 84 एटी 4645 से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि इको का आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। साथ ही सीएनजी सिलेंडर बाहर निकलकर सड़क पर गिर गया।

हादसे में दो की मौत, सात घायल

हादसे में 32 वर्षीय अतुल कोरीी पुत्र समले कोरी निवासी पिलख्ना थाना रमजा जिला शहजानपुर, 35 वर्षीय गप्पे उर्फ श्यामबाबू कुशवाह निवासी पिलख्ना थाना रमजा जिला शहजानपुर जिला उप्र की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 19 वर्षीय शनि कुार पुत्र राकेश निवासी भगेली थाना मोहम्मदी जिला लख्मीपुर खिरी, 19 वर्षीय गोपी पुत्र विजयपाल काशी निवासी भगेली थाना मोहम्मदी जिला लख्मीपुर खिरी, 24 वर्षीय ताराचंद्र राजपूत पुत्र ओमप्रकाश राजपूत निवासी कटियागुला, 42 वर्षीय सुबोध पुत्र नाथूराम जाटव निवासी पिलख्ना थाना रमजा जिला शहजानपुर, 20 वर्षीय रामफूल कुशवाह पुत्र मेवाराम कुशवाह निवासी पिलख्ना थाना रमजा जिला शहजानपुर, 19 वर्षीय बिकनिया पुत्र रामभजन कुशवाह निवासी पिलख्ना थाना रमजा जिला शहजानपुर और 19 वर्षीय पिंकी कुशवा पुत्र ग्यादीन कुशवाह निवासी पिलख्ना थाना रमजा जिला शहजानपुर उप्र घायल हो गए हैं।

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

दबोह थाना अंतर्गत दावनी बंबा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक 27 वर्षीय मोहसिन अी पुत्र अहमन अली निवासी लहार बाइक क्रमांक एमपी 30 जेडए 6154 से दबोह से लहार अा आ रहे थे। दावनी बंबा के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे युवक की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Back to top button