ब्रेकिंग
EVM में टोटलाइजर से क्यों नहीं हो सकती वोटों की गिनती?: सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और चुनाव आयोग से मां... किशनगंज: खकवा नदी के तेज बहाव में तैरकर जनाजा ले जाने की मजबूरी, ग्रामीणों ने डीएम और बिहार सरकार से... शिवपुरी में रहस्यमयी बीमारी का कहर: 10 दिनों में एक ही परिवार के 4 बच्चों की मौत, डेंगू-मलेरिया निगे... भारतीय मुसलमानों के अधिकारों के लिए 51 सदस्यीय राष्ट्रीय निगरानी समिति का गठन: नई दिल्ली में ऐलान अफगानिस्तान टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान: श्रेयस अय्यर बने कप्तान, युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी... 'सैयारा' फेम अनीत पड्डा की नई सीरीज 'हुंकार: द रोर' का टीजर रिलीज: जानें कहानी, स्टार कास्ट और OTT र... नेपाल में 180 km/h की रफ्तार से आई 'हिमालयी सुनामी': रसुवा-धाडिंग में भारी तबाही, सुरंगों में बचाव क... LIC के दो नए धमाकेदार प्लान: गारंटीड सेविंग्स के साथ मिलेगा प्योर लाइफ कवर, 7 सितंबर से शुरू होगी बि... UPI का नया रिकॉर्ड: अगस्त में ₹29.82 लाख करोड़ का लेनदेन, कुल 2,451 करोड़ ट्रांजेक्शन दर्ज; NPCI ने ... श्रीकृष्ण के सबसे प्रिय भोग माखन-मिश्री और पंचामृत की विधि; जानें मलाई से शुद्ध माखन बनाने का आसान न...
मध्यप्रदेश

वाहन पर चढ़कर आभूषणों से भरे बैग चुराए थे, कंजर गिरोह के तीन बदमाश गिरफ्तार

उज्जैन। माकड़ोन थाना पुलिस ने कंजर गिरोह के तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों ने करीब तीन माह पूर्व चलते ट्रैवलर वाहन पर चढ़कर उस पर रखे पांच बैग चोरी कर लिए थे। इनमें हीरे व सोने के आभूषण रखे हुए थे। मामले में चार आरोपित अब भी फरार हैं।

एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि 24 अप्रैल को डाॅ. सतीश लाहोटी निवासी गुमास्ता नगर इंदौर ने शिकायत की थी कि वे रात को अपने परिवार व साथियों के साथ कोटा में शादी समारोह में शामिल होकर वापस ट्रैवलर वाहन से इंदौर जा रहा था। ढाबला हर्दू के पास अज्ञात बदमाशों ने ट्रैवलर वाहन के ऊपर रखे 11 सूटकेस में से पांच सूटकेस चोरी कर लिए थे। इनमें सोने, चांदी व डायमंड जड़ित आभूषण व कपड़े- जूते रखे थे।

पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था। पुलिस ने ग्राम ढाबला हर्दू, पाट, घट्टिया टोल नाका, घोंसला, आगर, तनोड़िया व पगारा टोल नाके के आसपास के 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले थे। करीब 100 से ज्यादा लोगों से पूछताछ की गई थी। उज्जैन से लगे जिले आगर, देवास और शाजापुर के थानों मे चलती गाड़ी से चोरी की घटना में शामिल आरोपितों के संबंध में जानकारी एकत्र की थी।
इस आधार पर सूचना मिली थी कि कुछ बदमाश करेडी माता मंदिर तथा उसके पास लगे डेरे में आए हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर वीरेंद्र झाला निवासी पंचायत भवन के सामने टोंककला थाना टोकखुर्द जिला देवास को गिरफ्तार किया था। आरोपित ने पूछताछ में अपने सात साथियों के नाम पुलिस को बताए थे।
इसके आधार पर पुलिस ने सुरेश व नारायण सिसोदिया निवासी टोंककला को गिरफ्तार किया था। आरोपितों की निशानदेही पर पुलिस ने एक हीरे का हार, एक मोती का हार, एक जोड़ कान की झुमकी सहित अन्य सामान बरामद किया है। मामले में फरार चार अन्य आरोपितों की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Back to top button