ब्रेकिंग
लुधियाना में 15 वर्षीय नाबालिग को बंधक बनाकर दुष्कर्म: जागीरपुर के मकान में दिया वारदात को अंजाम, पॉ... फतेहाबाद के झलनिया में होली की पुरानी रंजिश में 40 वर्षीय महेंद्र की निर्मम हत्या बारिश से बेहाल गुरुग्राम: जलभराव के स्थायी समाधान के लिए MCG और IIT गांधीनगर की बैठक, 4 प्रमुख इलाको... हरियाणा मानसून सत्र में तीखी नोकझोंक के आसार: फ्रंट फुट पर रहेंगे अनिल विज, दीपेंद्र हुड्डा के बयान ... सोनीपत में 10वीं के छात्र की संदिग्ध मौत: झूले से लटका मिला शव, शिक्षिका की पिटाई के बाद 4 दिन से था... हरियाणा के 14,300 सरकारी स्कूलों की बदलेगी तस्वीर: 2,800 विकास कार्यों के लिए ₹130 करोड़ जारी, बना म... जंतर-मंतर पर पैलेट गन के छर्रे से गई छात्र साहिल की आंख की रोशनी: खाकी पहनने का सपना टूटा, राहुल गां... हरियाणा में ₹35 किलो मिलेगा प्याज: आसमान छूती कीमतों के बीच नैफेड नासिक से मंगा रहा प्याज की बड़ी खे... पानीपत के बाबरपुर में युवक से मारपीट के बाद बड़ा फैसला: बिना आधार कार्ड प्रवासी मजदूरों को नहीं मिले... कुलदीप शर्मा ने BJP में जाने की अटकलों को किया खारिज; कांग्रेस के भीतर उपेक्षा और HKRN पर साधा निशान...
देश

कई लेवल पर ‘चूक’… सिग्नल के बल्ब थे फ्यूज, कंचनजंगा ट्रेन हादसे की सामने आई सच्चाई

पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में 17 जून को बड़ा ट्रेन हादसा हुआ था. यहां रंगापानी स्टेशन के पास कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन में एक मालगाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी थी. इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई और 40 से अधिक लोग जख्मी हो गए थे. अब ट्रेन हादसे की जांच रिपोर्ट सामने आ गई है. इस रिपोर्ट में तकनीकी और मानवीय भूल दोनों की बात कही गई है. रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ सिग्नल के बल्ब फ्यूज हो गए थे.

लाइटनिंग के कारण रंगापानी और चटेर हॉट रेलवे स्टेशन के बीच के Relay hut के कुछ सर्किट्स और फ्यूज में शॉर्ट सर्किट हो गया था. इसके चलते कुछ सिग्नल रेड हो गए थे. ऐसी स्थिति होने पर स्टेशन स्टॉफ, लोको पायलट और गार्ड को कुछ कागज पर लिखित आदेश मिलता है, इस मामले में भी ऐसा ही हुआ था.

कहां हुई चूक?

जांच रिपोर्ट के मुताबिक, कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन के ड्राइवर ने रेलवे के नियमों के मुताबिक ट्रेन को चलाया. उसने हर लाल बत्ती पर ट्रेन को रोका. लेकिन मालगाड़ी के लोको पायलट को संबंधित अथॉरिटी ने नियमों को ठीक तरीके से नहीं बताया था.

रेलवे का ऐलान

इस हादसे से सबक लेते हुए रेलवे ने फैसला किया है कि ऑथोरिटी फॉर्म को बदला जाएगा, जिससे गलत मैसेज जाने की संभावना ना रहे. लोको पायलट और असिस्टेंट लोको पायलट के ट्रेनिंग को और बेहतर किया जा रहा है. अलग-अलग जोन के ऑथोरिटी फॉर्म को बेहतर किया जाएगा, जिससे देश भर में लोको पायलट एक ही फॉर्म दिया जाए. सिग्नल वाले उपकरणों की विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए RDSO की अध्यक्षता में जोन्स के साथ मिलकर एक्शन प्लान बनाया जा रहा है.

तीन बोगियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थीं

इस हादसे में मालगाड़ी के लोको पायलट, असिस्टेंट लोको पायलट और कंचनजंगा एक्सप्रेस के गार्ड की भी मौत हो गई थी. यह हादसा सुबह 8 बजकर 45 मिनट पर हुआ. तेज रफ्तार मालगाड़ी ने कंचनजंगा एक्सप्रेस को जोरदार टक्कर मार दी थी. हादसे में एक्सप्रेस ट्रेन की तीन बोगियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थीं. वहीं मालगाड़ी का इंजन को भी काफी नुकसान पहुंचा था.

Related Articles

Back to top button