ब्रेकिंग
मणिपुर प्रशासनिक फेरबदल: कुकी-नागा तनाव के बीच IAS राजीव सिंह ठाकुर संभाल सकते हैं कमान, ACC ने दी म... जम्मू-कश्मीर में आतंकियों का नया पैंतरा: सर्विलांस से बचने के लिए अश्लील साइट्स और Tor आधारित सीक्रे... हल्द्वानी में खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी: 'पीएम मोदी सच में संविधान मानते हैं... दिल्ली में BRICS समिट ने बढ़ाई होटलों की डिमांड: 25% तक बढ़े एवरेज रूम रेट्स, टूरिस्ट्स और बिजनेस ट्... तुकाराम मुंढे के एक्शन पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त: 'अधिकारी न कानून जानते हैं, न नियम'; 11 मामलों में F... शिवपुरी रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसली महिला: प्लेटफॉर्म गैप में फंसी, RPF के ASI ने... 'दिल्लीवालों पर ही महंगा बोझ क्यों?'; CNG की कीमतों में भारी उछाल पर कांग्रेस का हमला, तत्काल रोलबैक... 'अहंकार, भ्रष्टाचार, चोरी और धोखा'; जयंत चौधरी का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- कुछ लोग फैला रहे जातिगत... लखनऊ में हिंदू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी धीरेन्द्र प्रताप सिंह की हत्या: दुबग्गा नहर से मिला शव, S... गर्लफ्रेंड के शौक के लिए बरेली में दो भाइयों ने लूटा ऑटो: सिर पर 2 किलो का बाट मारकर किया लहूलुहान
मध्यप्रदेश

खजुराहो एयरपोर्ट के पास दर्दनाक हादसा, तीन की मौत

छतरपुर : खजुराहो एयरपोर्ट के पास बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। जहां एक बोलेरो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। गाड़ी में कुल 6 लोग सवार थे सबको बड़ी मशक्कत से बाहर निकाला। जिनमें से 3 की मौत हो चुकी थी जबकि दो लोग बुरी तरह से घायल हो गए थे। दोनों को इलाज के लिए ग्वालियर रेफर कर दिया गया है। इसके अलावा अन्य लोगों को मामूली चोटें आई हैं।

जानकारी के मुताबिक, एक परिवार मंडला से छतरपुर जिले के राजनगर क्षेत्र के बरा गांव जा रहा था। इसी दौरान खजुराहो एयरपोर्ट के पास अचानक उनकी गाड़ी अनियंत्रित हो गई। इसके बाद कारण गाड़ी पहले डिवाइडर से टकराई और फिर अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे के बाद वहां चीख-पुकार मच गई। लोगों ने गाड़ी में बैठे लोगों को बाहर निकाला, तब तक 3 लोग दम तोड़ चुके थे। मृतकों में सृष्टि रजक, आनंद रजक और पानबाई रजक शामिल हैं। वहीं कंचन रजक, अंश रजक की हालत गंभीर बताई जा रही है जिन्हें ग्वालियर मेडिकल कॉलेज के लिए रिफर किया गया।

Related Articles

Back to top button