ब्रेकिंग
Chhatrapati Sambhajinagar News: कुएं में मिट्टी धंसने से बड़ा हादसा, पानी निकालने गए पिता और 2 बेटों... Viral Wedding: विदेशी दुल्हन ने भारतीय रीति-रिवाज से लिए 7 फेरे, लंदन की लड़की बनी तेलंगाना की बहू अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का फॉर्मूला: PM मोदी की अपील- छोटे-छोटे संकल्पों से देश की इकोनॉमी को मिल... हड़कंप! मदरसे में चल रहा था 'Made In Pakistan' पंखा, रिपेयरिंग के दौरान खुला राज, खुफिया एजेंसियां अ... Shocking News: ट्रेन की टक्कर से पुल से नीचे गिरी गाय, सीधे युवक के ऊपर जा गिरी, मच गया हड़कंप Murder News: पुराने प्रेमी के साथ मिलकर नए बॉयफ्रेंड को उतारा मौत के घाट, इंस्टाग्राम वाली खूनी प्रे... Noida News: नोएडा वालों के लिए गुड न्यूज, भंगेल एलिवेटेड रोड चौड़ा होने से पीक आवर्स के जाम से मिलेग... Chamba Road Accident: चंबा-नूरपुर हाईवे पर 300 फीट गहरी खाई में गिरी कार, गुजरात के 6 पर्यटकों की मौ... Lucknow Crime News: इंस्टाग्राम पर 'सौरभ सिंह' बनकर शोएब ने हिंदू लड़कियों को किया टारगेट, ब्लैकमेलि... Railway Station Collapse: भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा [शहर का नाम] स्टेशन? 5 साल में ही ढही छत, 1 अधिकार...
मध्यप्रदेश

मुरैना में तालाब में नहाने गए तीन दोस्त डूबे, हुई दर्दनाक मौत

मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में दुमदार गांव में तीन छात्रों की तालाब में डूबने से मौत हो गई है, घटना जौरा क्षेत्र की है, तीनों एक ही स्कूल में पढ़ते थे और नहाने के लिए तालाब में गए थे। इसके बाद तीनों तालाब में डूब गए घटना बुधवार शाम की है तीनों दोस्त बालपुर गांव में रहकर पढ़ाई कर रहे थे।

जब अन्य लड़के तलाब पर पहुंचे तो उनकी नजर छात्रों के कपड़ों पर पड़ी जिसके बाद अपने साथ पढ़ने वाले तीनों दोस्तों के कपड़ों को लड़के पहचान गए और उन्होंने तत्काल तीनों के घर वालों को इस मामले की जानकारी दी। सूचना पर गांव के लोग मौके पर पहुंचे और तालाब में तीनों को तलाश किया और बाहर निकाल कर तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।

यहां पर डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद तीनों किशोरों को उनके परिजन जिला चिकित्सालय मुरैना लेकर पहुंचे यहां पर भी डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आपको बता दें कि तीनों किशोर जौरा क्षेत्र में रहते थे। आशिक अपनी दीदी के यहां रहकर पढ़ाई कर रहा था दूसरा किशोर सौरभ अपनी बुआ के यहां रहता था और तीसरा किशोर मोहित अपने मामा के यहां लेकर पढ़ाई करता था।

Related Articles

Back to top button