ब्रेकिंग
तरनतारन में शर्मसार करने वाली वारदात: जीजा ने नाबालिग साली से किया दुष्कर्म, मां के बयानों पर केस दर... हाजीपुर में विदेश भेजने के नाम पर ₹15.50 लाख की ठगी: एसएसपी के आदेश पर आरोपी परमिंदर सिंह पर केस दर्... हाजीपुर में दहेज उत्पीड़न पर बड़ी कार्रवाई: एसएसपी के आदेश पर पति परमजीत सिंह पर मामला दर्ज लुधियाना: शिंगार सिनेमा रोड पर सरकारी बैंक के भीतर बुजुर्ग का बदला ATM कार्ड, पुलिस पूछताछ में आरोपी... पंजाब में पनबस-पीआरटीसी का 3 दिन का चक्का जाम: जालंधर समेत पूरे राज्य में थमे सरकारी बसों के पहिए, य... हरियाणा का ₹657 करोड़ का बैंक घोटाला: CBI की रडार पर एक और वरिष्ठ IAS अधिकारी, जांच के दायरे में आए ... रेवाड़ी में झज्जर चौक पर भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को घसीटा, दो लोगों की मौके पर ... नूंह में कड़ी सुरक्षा के बीच ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा शुरू: 2200 पुलिस जवान तैनात, बिट्टू बजरंगी फरी... बृजभूषण सिंह के बरी होने पर भड़कीं विनेश फोगाट: ऊपरी अदालत में अपील की घोषणा, बोलीं— 'लड़ाई जारी रहे... पानीपत में ममता शर्मसार: प्लास्टिक के कट्टे में मिला जीवित नवजात बच्चा, 4 घंटे में पकड़ी गई कलयुगी म...
देश

पुलिस ने पुलिस को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, जमकर चले लाठी-डंडे

झारखंड के रांची से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां सहायक पुलिसकर्मी पिछले कई दिनों से धरने पर बैठे हुए थे. वह अपना कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने पर जिला पुलिस में समायोजित करने की मांग कर रहे थे. जब वह मांग करते हुए सीएम आवास को घेरने पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की लेकिन वो कांके रोड के पीछे से वहां पहुंच गए. पुलिस और जवानों ने उन्हें वहां भी रोका, लेकिन वह नहीं माने. उसके बाद उनके बीच जमकर मारपीट हो गई. इस दौरान कई पुलिसकर्मी घायल हो गए. उनको इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया.

मामला रांची के मोरहाबादी मैदान का है. यहां पिछले 18 दिनों से सहायक पुलिसकर्मी धरने पर बैठकर समान काम, समान वेतन की मांग कर रहे थे. इस दौरान वह मैदान छोड़कर सीएम आवास घेरने के लिए निकले. वहां उन्हें पुलिस और आईआरबी के जवानों ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं रुके. उन्होंने सिटी एसपी राजकुमार मेहता को धक्का देकर सामने से हटा दिया और मारपीट शुरू कर दी.

क्यों किया धरना?

नक्सल प्रभावित आठ जिलों के लिए 2017 में 2500 सहायक पुलिसकर्मियों को तीन साल के कॉन्ट्रैक्ट पर बहाल किया गया था. उसके बाद से हर साल बाद उनके कॉन्ट्रैक्ट को बढ़ाया जाता था. अब नौ अगस्त को इनका कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने वाला है. इसलिए वह अपनी मांगो को लेकर धरने पर बैठे हुए थे. लेकिन लंबे समय से धरने पर बैठने के बावजूद भी उनकी मांगें नहीं सुनी जा रही हैं.

पुलिसकर्मी हुए घायल

हंगामा करने के कारण धरना करने वाले पुलिस और बचाव के लिए आए पुलिसकर्मियों के बीच मारपीट हुई. जिला पुलिस और आईआरबी की पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट के दौरान कई पुलिसकर्मी घायल हो गए. साथ ही चार महिला सहित 11 सहायक पुलिसकर्मियों को गंभीर चोटें आई हैं और तीन के सिर भी फट गए. सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है.

Related Articles

Back to top button