ब्रेकिंग
Indo MIM IPO: इंडो एमआईएम का 3812 करोड़ का आईपीओ 23 जुलाई से खुलेगा, जानें प्राइस बैंड और पूरी डिटेल Dishani Chakraborty Boyfriend: मिथुन चक्रवर्ती की बेटी दिशानी का ब्राइडल लुक वायरल, खूबसूरती देख दीव... Kids Constipation Remedies: बच्चों में कब्ज की समस्या दूर करेंगे ये 5 फल, पेट साफ होना होगा आसान Kidney Cancer Symptoms: सिर्फ दर्द ही नहीं, शरीर के ये 7 संकेत भी हो सकते हैं किडनी कैंसर का इशारा SpiceJet Acquisition: स्पाइसजेट को खरीदेगी गल्फ एयरलाइन? निवेश और अधिग्रहण को लेकर शुरुआती बातचीत शु... China Floods: चीन के 1 लाख बांध बने मुसीबत, बिना चेतावनी पानी छोड़ने से कई गांवों में भारी तबाही Nepal Coin Map Controversy: नेपाल ने 1 रुपये के सिक्के से हटाया विवादित नक्शा, अब होगी बौद्ध मठ की त... Zohran Mamdani on Netanyahu: क्या अमेरिका में गिरफ्तार होंगे नेतन्याहू? न्यूयॉर्क के मेयर के बयान पर... Campa Cola Market Share: रिलायंस 'कैंपा' ने कोल्ड ड्रिंक बाजार में मचाया तहलका, पेप्सी और कोका-कोला ... UPI Offline Payment: अब बिना इंटरनेट भी होगा यूपीआई पेमेंट, फ्लाइट और मेट्रो में भी कर सकेंगे लेनदेन
मध्यप्रदेश

मुरैना के जौरा में लोकायुक्त टीम की बड़ी कार्रवाई, पटवारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के जौरा में पटवारी को रिश्वत लेते हुए लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथों पकड़ लिया आपको बता दें पटवारी ने 10 हजार रुपए की रिश्वत ली थी। पटवारी किसान से नामांतरण का कार्य करने के बदले रिश्वत ले रहा था। लोकायुक्त की टीम ने यह कार्रवाई शुक्रवार की शाम को की है। पटवारी सुजान सिंह मुरैना के जौरा में सियारू हलके पर पदस्थ है। किसान रघुवीर जाटव से पटवारी नामांतरण के कार्य के लिए 20 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा था। बाद में 10 हजार रुपए में कार्य करने के लिए पटवारी तैयार हो गया।

लोकायुक्त द्वारा किसान के 10 हजार रुपए में केमिकल लगाकर उसको दे दिए। 19 जुलाई को रघुवीर जाटव तहसील में पहुंचा और केमिकल लगे 10 हजार रुपए पटवारी को दे दिए। इसके बाद लोकायुक्त की टीम पटवारी का पीछा कर रही थी और जिस वाहन में पटवारी बैठा हुआ था उसको रुकवा कर जब लोकायुक्त की टीम ने उसकी तलाशी ली तो उसके पास से केमिकल लगे 10 हजार रुपए मिले हैं।

इसके बाद लोकायुक्त की टीम पंचनामा बनाकर आगामी कार्रवाई के लिए रिश्वत लेते हुए पकड़े गए पटवारी को जौरा थाने पर लेकर पहुंची, वहीं किसान रघुवीर जाटव का कहना है कि नामांतरण के कार्य के लिए वह कई दिनों से पटवारी के चक्कर लगा रहा था और पटवारी उससे पैसे की मांग कर रहा था।

Related Articles

Back to top button