ब्रेकिंग
चांदनी चौक की गलियों में एक इमोशनल सफर— 376 साल पुराना इतिहास, यादें और इंसानी रिश्तों की खूबसूरत दा... आज का मौसम: देश के कई राज्यों में बदला मिजाज, दक्षिण में बारिश का दौर जारी— जानिए अपने शहर का हाल मध्य प्रदेश के जबलपुर में धनतेरस की रात दर्दनाक हादसा, गाजी नगर की झुग्गी बस्ती में भीषण आग से 50 से... रामनगरी अयोध्या में भव्य दीपोत्सव 2026 आज, 35 लाख दीयों और 2100 ड्रोनों के शो से जगमगाएगी राम की पैड... उत्तर प्रदेश के ताजनगरी आगरा में एक कोचिंग सेंटर के अंदर मिला गणित के शिक्षक का सड़ा-गला शव, इलाके म... आंध्र प्रदेश में बड़ा राजनीतिक सदमा, चुनाव परिणाम से ठीक पहले जन सेना पार्टी की युवा प्रत्याशी का हा... जयपुर में बिक रही 1 लाख 23 हजार रुपये किलो वाली शाही मिठाई, सोने के सिक्के जैसी ‘त्योहार अशर्फी’ बनी... नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर बनेगा आर्क टाइप फ्लाईओवर, 84 करोड़ की लागत से दूर होगी जाम की समस्... महाराष्ट्र की राजनीति में एनसीपी के दोनों गुटों के विलय की खबरों पर अनिल देशमुख का बड़ा बयान, खारिज ... पाकिस्तान ने पंजाब के सीएम भगवंत मान को वीजा देने पर कही बड़ी बात, लाहौर में होने वाले सम्मेलन का मा...
उत्तरप्रदेश

शादी के दूसरे दिन दुल्हन के पैर देख ससुर ने घर से निकाला, पति ने भी तोड़ा रिश्ता… क्या थी वजह?

वो कहने हैं न कि शादी 7 जन्मों का पवित्र बंधन होता है. लेकिन उत्तर प्रदेश के आगरा में दूल्हे के पिता ने शादी के दूसरे दिन ही अपनी बहू को घर से बाहर निकाल दिया. पति ने भी उससे मुंह मोड़ दिया. फिर ये कहते हुए शादी तोड़ दी कि दुल्हन दिव्यांग है. रोती-बिलखती दुल्हन अपने मायके पहुंची. नातिन को इस हाल में देख दुल्हन के नाना की सदमे से ही मौत हो गई. परिवार फिर थाने पहुंचा. दूल्हे और ससुराल पक्ष के खिलाफ उन्होंने मामला दर्ज करवाया.

फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. हैरान कर देने वाली ये घटना आगरा सिटी के पास ही है. यहां एक दुल्हन की मेहंदी का रंग अभी उतरा भी नहीं था कि ससुराल वालों ने उसे दूसरे ही दिन घर से बाहर निकाल दिया. जानकारी के मुताबिक, इसी महीने युवती की शादी हुई थी. युवती के पिता और दूल्हे के पिता दोनों एक दूसरे को जानते थे. दोनों समधी आर्मी से रिटायर्ड हैं.

धूमधाम से बारात का स्वागत किया गया. दूल्हा फिर दुल्हन को लेकर ससुराल पहुंचा. आरोप है कि दूसरे दिन ससुर ने दुल्हन से कहा कि तुम टेढ़ी होकर क्यों चल रही हो? दुल्हन इससे पहले कि कुछ कह पाती, ससुर ने उसे धक्के मारकर बाहर निकाल दिया. कहा- तुम दिव्यांग हो. हमारे साथ धोखा हुआ है. दुल्हन अपनी सफाई में कहती रही कि मैं दिव्यांग नहीं हूं. आपको कोई गलतफहमी हो रही है.

‘चाल में नहीं कोई दिक्कत’

दुल्हन ने अपने पति से भी इस बारे में बात करनी चाही. लेकिन दूल्हे ने भी उसकी एक न सुनी. उसने अपने पिता का साथ दिया. कहा- तुम यहां से चली जाओ. पति के मुंह से ऐसी बातें सुनकर दुल्हन रोते-बिलखते अपने मायके पहुंची. शादी में आए कई मेहमान दुल्हन के मायके में ही मौजूद थे. दुल्हन को रोता देख उसके नाना को सदमा लग गया. उन्होंने उसी समय दम तोड़ दिया. फिर परिवार नजदीकी थाने पहुंचा. पूरी बात पुलिस को बताई. कहा- हमने हैसियत से ज्यादा पैसा लगाकर ये शादी करवाई थी. लड़की की चाल में कोई भी दिक्कत नहीं है. फिर भी उन लोगों ने शादी तोड़ दी. कहा कि वापस चली जाओ. पति ने तो दुल्हन का नंबर तक ब्लॉक कर दिया है.

पुलिस ने पीड़ित परिवार की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है. दुल्हन के पति और ससुराल वालों के पूछताछ की जाएगी. उसके बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी. मामले में जांच जारी है.

Related Articles

Back to top button