ब्रेकिंग
West Bengal News: बंगाल में 1 जून से महिलाओं को मिलेंगे ₹3000, शुभेंदु सरकार का 'अन्नपूर्णा भंडार' प... पीएम मोदी का वडोदरा से संबोधन: 'वर्क फ्रॉम होम' अपनाएं और सोने की खरीदारी टालें, जानें क्या है वजह Mira Bhayandar News: काशीमीरा में शिवाजी महाराज की प्रतिमा हटाने पर बवाल, सरनाईक और मेहता आमने-सामने BRICS Meeting Delhi: दिल्ली में जुटेगा BRICS, ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव पर होगी चर्चा Rewa News: तिलक के दौरान दूल्हे के अफेयर का खुलासा, शादी से मना करने पर लड़की पक्ष को दौड़ा-दौड़कर प... Secunderabad News: बीटेक छात्र यवन की हत्या का खुलासा, लड़की के पिता-भाई समेत 10 आरोपी गिरफ्तार UP BJP Meeting Lucknow: 2027 चुनाव का रोडमैप तैयार करेगी BJP, लखनऊ में 98 जिलाध्यक्षों की बड़ी बैठक Katihar Crime News: कटिहार में मानवता शर्मसार, नाबालिगों को खूंटे से बांधकर पीटा, सिर मुंडवाकर जबरन ... Jamshedpur Triple Murder: जमशेदपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने पत्नी और दो बच्चों को उतार... Patna News: पटना के ‘एटीएम वाले सैलून’ पर बैंक का एक्शन, वायरल वीडियो के बाद हटाया गया SBI का बोर्ड
मध्यप्रदेश

बर्खास्त सब इंस्पेक्टर ने शराब के नशे में दो लोगों को मारी टक्कर, पुलिस ने किया गिरफ्तार

इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर में एक बर्खास्त सीआरपीएफ के सब इंस्पेक्टर ने शराब के नशे में एक बाइक सवार और एक पैदल जा रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी। हादसे में पैदल जा रहे व्यक्ति के सिर में गंभीर चोट आई और वह घायल हो गया। पूरा मामला लसूड़िया क्षेत्र का है पुलिस ने आरोपी वाहन चालक को गिरफ्तार किया है।

पूरा मामला इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र के निरंजनपुर चौराहे का है। जहां गणेश परमार जो कि पूर्व में सीआरपीएफ में सब इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत था जिसे बर्खास्त कर दिया गया था। गणेश शराब के नशे में तेज गति से वाहन दौड़ते हुए जा रहा था और सामने आए बाइक सवार को टक्कर मार दी। वहीं एक पैदल जा रहे व्यक्ति को भी अपनी चपेट में ले लिया जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

इस मामले में एसीपी कृष्ण लालचंदानी ने बताया कि गणेश को बर्खास्त कर दिया गया है और इसका भाई थाना प्रभारी है। अभी सीआरपीएफ में उसी की वर्दी पहनकर यह शराब के नशे में घूम रहा था लसूड़िया पुलिस ने आरोपी गणेश को गिरफ्तार किया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button