ब्रेकिंग
Kurukshetra News: शाहाबाद में खदानों के पास लावारिस हालत में मिली 15-20 दिन की नवजात बच्ची, पुलिस जा... Kedarnath Reel Controversy: केदारनाथ मंदिर परिसर में खुलेआम हो रहा डांस और रीलबाजी, बीकेटीसी के नियम... Team India ODI Squad: न्यूजीलैंड दौरे के लिए चुनी जा सकती हैं दो अलग-अलग वनडे टीमें, युवा खिलाड़ियों... Nana Patekar Funeral Update: पुणे के फार्महाउस में राजकीय सम्मान के साथ होगा दिग्गज अभिनेता नाना पाट... Nana Patekar Last Rites Update: दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्का... Nana Patekar Death News: नहीं रहे मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर, गोवा में ली अंतिम सांस; पीएम मोदी और फि... Yemen Houthi Attack on Saudi Airports: हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के दो इंटरनेशनल एयरपोर्ट्स को बन... UPI MDR Charges Update: यूपीआई पेमेंट्स पर एमडीआर लगाने का फैसला जनवरी 2027 तक टलने की संभावना Instagram में आया नया ‘MUSE’ फीचर: क्या है Meta का यह पर्सनल AI एजेंट और कैसे करेगा काम? Real Estate Regulation Raipur: सेजबहार के आवंटी को मिलेगा ब्याज समेत पूरा पैसा, रेरा ने प्रमोटर पर क...
लाइफ स्टाइल

निखरी त्वचा के लिए एलोवेरा जेल का ऐसे करें इस्तेमाल, एक्सपर्ट ने बताया आसान तरीका

मानसून सीजन में स्किन का ध्यान रखना बेहद जरूरी है. तनाव के साथ-साथ थकान और धूल-मिट्टी के कारण स्किन खराब हो जाती है. इससे त्वचा की रंगत फीकी पड़ जाती है. ग्लोइंग स्किन के लिए लोग तरह-तरह के ब्यूटी ट्रीटमेंट और प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन कई बार इन सब चीजों से मनचाहा रिजल्ट नहीं मिल पाता है.

लेकिन डॉ. निरंजन समानी कहते हैं कि स्किन की रंगत निखारने के लिए एलोवेरा काफी फायदेमंद हैं. उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर इससे जुड़ी एक पोस्ट भी शेयर की है, जिसमें उन्होंने ग्लोइंग स्किन का फॉर्मूला बताया है.लेकिन इसके साथ ही, उन्होंने ये भी सलाह दी है कि इसका इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें.

एलोवेरा जेल

एलोवेरा स्किन के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. इसमें एंटी बैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं, जो मुंहासे और रैशेज जैसी दिक्कतों से छुटकारा दिलाने में मदद करते हैं. एलोवेरा जेल मेंएंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं, जो चेहरे पर आने वाली झुर्रियां और लाइनों को ठीक करते हैं. एलोवेरा चेहरे पर होने वाले सूजन को भी कम करता है.

कैसे करें इस्तेमाल

एलोवेरा की पत्ती को धोकर इसकी जेल को निकाल लें. अब आप इसमें विटामिन ई का कैप्सूल मिलाएं. इन दोनों ही चीजों को बाउल को मिक्स कर लें. अब आप इसे चेहरे पर लगा लें. करीब 20 से 30 मिनट के बाद अपने चेहरे को धों. आप चाहें तो इसे रातभर वैसे भी छोड़ सकते हैं.

त्वचा में रखे नमी

एलोवेरा जेल में नेचुरल मॉइश्चराइजर गुण होते हैं. इसकी वजह से हमारी त्वचा काफी हाइड्रेटिंग रहती है.चेहरे पर अगर छोटी छोटी लाल फुंसियां हो जाती है, तो एलोवेरा जेल जरूर लगाना चाहिए. इससे त्वचा के काले घेरे, इंफ्लामेंशन, रिंकल्स से छुटकारा मिलता है.

एक्सपर्ट ये भी कहते हैं कि एलोवेरा जेल को अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल कर आप असमय बुढ़ापे की समस्या को भी थाम सकते हैं, लेकिन अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है, तो एक बार डर्मेटोलॉजिस्ट की सलाह जरूर लें.

Related Articles

Back to top button