ब्रेकिंग
Haryana PGT Seniority List Revised: हरियाणा में दिव्यांग श्रेणी के 19 पीजीटी शिक्षकों की वरिष्ठता सू... Haryana Road Safety Initiative: हरियाणा में सड़क किनारे खड़े अनुपयोगी बिजली खंभों को हटाने का अभियान... HPSC HCS Final Result 2026: हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, अभिषेक सरोहा ने किया टॉ... बेटी से छेड़खानी करने वाले का हाथ काटने वाले को 2 लाख का इनाम देंगे सांसद पप्पू यादव Kasganj Crime News: कासगंज में डेढ़ माह के मासूम बच्चे की खरीद-फरोख्त का खुलासा, मां समेत पांच आरोपी... Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ में शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे कर सकती है सरेंडर, पुल... कुरुक्षेत्र के पास जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर पथराव, सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताई नाराजगी साधारण परिवार की बेटी से कैसे अंडरवर्ल्ड और माफिया के संपर्क में आई श्रद्धा दुबे? जानिए पूरी क्राइम ... आंध्र प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, जगन ने नायडू सरकार पर लगाया ‘जंगल राज’ का आरोप ग्वालियर सड़क हादसे पर सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, सीएसपी हटाए गए और 3 थाना प्रभारियों समेत 8 पुलि...
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ : पटरी पर गिरे पेड़ से टकराई यात्री ट्रेन, लोको पायलट घायल

छत्तीसगढ़ : छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक यात्री ट्रेन शुक्रवार तड़के पटरी पर गिरे पेड़ से टकरा गई, जिससे उसका इंजन बेपटरी हो गया और लोको पायलट को हल्की चोट आई।  अधिकारियों ने बताया कि कांकेर में एक यात्री ट्रेन गुदुम और भानुप्रतापपुर गांव के बीच पटरी पर गिरे पेड़ से टकरा गई, जिससे उसके इंजन के सामने के दो पहिये पटरी से उतर गए और लोको पायलट को हल्की चोट आई।

अधिकारियों के मुताबिक, घटना के समय ट्रेन में कोई भी यात्री सवार नहीं था। उन्होंने बताया कि दल्लीराजहरा से अंतागढ़ जाने वाली पैसेंजर ट्रेन तड़के 3.25 बजे दल्लीराजहरा से रवाना हुई थी और जब वह गुदुम से भानुप्रतापपुर गांव के बीच पहुंची, तब पटरी पर गिरे एक पेड़ से टकरा गई। अधिकारियों के अनुसार, घटना की सूचना मिलने के बाद रेल विभाग के कर्मचारी और अधिकारी मौके पर पहुंचे, जबकि एक बचाव ट्रेन भी घटनास्थल के लिए रवाना की गई।

उन्होंने बताया कि रेल विभाग ने पटरी पर गिरे पेड़ को हटा दिया है और मार्ग पर ट्रेन परिचालन बहाल कर दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में लोको पायलट को हल्की चोट पहुंची है और उसे प्राथमिक उपचार के बाद आराम की सलाह दी गई है।

Related Articles

Back to top button