ब्रेकिंग
तनाव के बीच पाक सेना प्रमुख असीम मुनीर का तेहरान दौरा: क्या 'मक्का डिफेंस पैक्ट' में शामिल होगा ईरान... गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने ली खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की जिम्मेदारी: लीक ऑडियो में... EPF में गलत जॉइनिंग या एग्जिट डेट से रुक सकती है पेंशन और ट्रांसफर: जानिए ऑनलाइन ठीक करने का आसान तर... अमरावती जिला महिला अस्पताल के बेबी वार्ड में भीषण आग: वेंटिलेटर ब्लास्ट से 3 नवजातों की दर्दनाक मौत ED का बड़ा एक्शन: मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद और फरीदाबाद में 9 ठिकानों पर छापेमारी, ₹19.91 करोड़ का फर्जी... 🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ...
मध्यप्रदेश

नदी पार कर रही थी छात्रा, अचानक बहाव बढ़ने से बीच में फंसी… युवक ने जान पर खेलकर उसे बचाया

खरगोन। खरगोन जिला मुख्यालय से 50 किमी दूर बैड़िया क्षेत्र के भुलगांव व बलिया अंबा पहाड़ी क्षेत्र में जोरदार बारिश हुई। इसके चलते नदी-नालों में बाढ़ आ गई। गांव बलिया अंबा के पहाड़ी चीतल नदी में भी बाढ़ा का रौद्र रूप देखने को मिला। यहां छात्रा नदी पार कर रही थी।

बाढ़ आने से वह घबराई। नदी किनारे खड़े युवक बाढ़ में जा पहुंचा और छात्रा को सकुशल नदी पार कराया। गुरुवार को दोपहर में तेज बारिश हुई। इसे लेकर सभी गांवो में सूचना दी गई थी कि नदी में पानी का स्तर बढेगा। कोई नदी नाले पार नहीं करें।

उधर, भुलगांव में बहने वाली चीतल नदी का जल स्तर भी बढ़ गया। शासकीय स्कूल बैड़िया की छात्रा महक खान सुबह बैड़िया कोचिंग के लिए गई थी। लौटने के दौरान चीतल नदी की पुलिया पार करने लगी। अचानक नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा। उस दौरान छात्रा बीच पुलिया में फंस गई। बढ़ता जलस्तर को देख छात्रा घबरा गई और बीच नदी में ही खड़ी हो गई।

नदी के दूसरे छोर पर खड़े बड़ी संख्या में युवक व अन्य लोग नदी का जलस्तर देख रहे थे, लेकिन बाढ़ के कारण किसी ने हिम्मत नहीं जुटाई। छात्रा को बचाने के लिए लोग शोर मचाने लगे। ऐसे में नदी किनारे खड़ा युवक जफर पठान जान की परवाह किए बिना पुलिया में जा पहुंचा।

युवक ने छात्रा महक को बचाया। छात्रा ने बताया जब वो पुलिया पार कर रही थी। उस दौरान नदी में पानी कम था, अचानक बाढ़ आ गई। ग्रामीणों ने बताया यदि समय रहते युवक नहीं पहुंचता तो हादसा हो सकता था।

उल्लेखनीय है कि जिले में 50 से ज्यादा पुल, पुलिया व नाले ऐसे है जहां बाढ़ आने से लोग बहते हैं या फिर फंस जाते हैं। उधर, छात्रा का मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने अब नदी-नालों पर चेतावनी बोर्ड व मुनादी करवाने का निर्णय लिया है। साथ ही उस क्षेत्र के जिम्मेदारों को बाढ़ का ध्यान रखना होगा।

Related Articles

Back to top button