ब्रेकिंग
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का शेड्यूल: जानें फॉर्म भरने और फीस ज... Sonari Police Station Case: पूनम अरोड़ा, सन्नी और सक्षम अरोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी, व्हाट्सएप चैट और ... Singrauli Collector Initiative: एलन और आदित्य बिड़ला ग्रुप के सहयोग से छात्रों को मिलेगी सौगात, दूरद... Rahul Gandhi vs ECI: वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग जाने से रोके गए राहुल गांधी, पुलिस ने कई नेताओ... Prayagraj Poster Politics: दलित-पिछड़ा साथ चलेगा और फिर बनेगी योगी-मोदी की सरकार, चुनाव से पहले शहर ... Moradabad Police Action: आरोपी अरबाज खान गिरफ्तार और जेल भेजा गया, युवती को गांव के बाहर छोड़कर हुआ ... Allahabad HC Verdict: मां के साथ नहीं रहना चाहती थी बेटी, कोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को किया... Ruchi Vira on Yogi Adityanath: अखिलेश यादव के विकास कार्यों पर मांगे जाएंगे वोट, ओवैसी और संजय निषाद... Vikram Patna Crime Update: आपसी नोकझोंक के बाद सनसनीखेज वारदात, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्... Nainital Ramnagar News: तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद शोक में बैठे पांच लोग...
मध्यप्रदेश

रीवा में अधिवक्ता को त्‍यौंथर एसडीएम की धमकी, बोले – ये मेरा कोर्ट है, दो मिनट में सिखा दूंगा कानून

रीवा। एमपी के रीवा में इंटरनेट मीडिया में वायरल हो रहे त्योंथर एसडीएम के वीडियो ने हंगामा मचा रखा है। वीडियो में वह धमकी देते नजर आ रहे हैं कि यह तो उनका है और उन्हें 2 मिनट के अंदर कानून सिखा देंगे। कोर्ट में एसडीएम सत्‍येंद्र जैन और अधिवक्ता राजेंद्र गौतम के बीच तीखी बहस हुई।

मैंने भी एक वीडियो बनाया है, लेकिन अभी वायरल नहीं किया

एसडीएम ने अधिवक्ता पर चिल्लाते हुए कहा, सही कर दूंगा, ये मेरा कोर्ट है, दो मिनट में सिखा दूंगा। इस मामले में त्योंथर एसडीएम सत्‍येंद्र जैन ने इंटरनेट मीडिया के माध्‍यम से यह बात जनता के समक्ष रखी। कहे- अधिवक्ता राजेंद्र गौतम से बातचीत के दौरा मैंने भी एक वीडियो बनाया है, लेकिन अभी वायरल नहीं किया है।

एक पक्ष में फैसला देने का लगाया आरोप

मामला 19 जुलाई का है, इसका वीडियो अब सामने आया। अधिवक्ता ने कलेक्टर से शिकायत की है। उधर, एसडीएम ने अधिवक्ता पर दलाली और पक्ष में फैसला देने के लिए दबाव डालने का आरोप लगाया है। राजस्व मामले में एसडीएम ने दी अगली तारीख, इसी बात पर बहस हुई।

पूरा मामला राजस्व के एक विवाद से जुड़ा

पूरा मामला राजस्व के एक विवाद से जुड़ा हुआ है। पवन कुमार पांडेय और जीतेंद्र कुमार पांडेय ने जमीनी मामले को लेकर एसडीएम कोर्ट में अपील की थी, जिसमें कहा, हमारे सह खाते की जमीन को साठगांठ कर गलत तरीके से आनंदकली और अन्य के नाम पर कर दिया गया है। अपील में तहसीलदार के आदेश को एसडीएम कोर्ट में चुनौती दी गई थी।

अधिवक्ता ने रोज-रोज समय न होने की बात कही

सुनवाई कर एसडीएम ने अगली तारीख दे दी। अधिवक्ता ने रोज-रोज समय न होने की बात कही, जिस पर एसडीएम से नाराजगी जताई। इसके बाद एसडीएम और अधिवक्ता में तीखी बहस हो गई।

साजिश के तहत मेरा वीडियो बना लिया

एसडीएम सत्‍येंद्र जैन बोले-मैं पक्ष में फैसला करने के लिए राजी नहीं हुआ, तो उन्होंने मुझे उकसाया। फिर साजिश के तहत मेरा वीडियो बनाया। इन लोगों ने जाति प्रमाण पत्र में भी दलाली की थी, जो मेरे आने से बंद हो गई। इसलिए मुझे बदनाम करने की साजिश की गई है।

अधिवक्ता राजेंद्र गौतम बोले-एसडीएम ने किया अमर्यादित भाषा का प्रयोग

अधिवक्ता राजेंद्र गौतम ने बताया कि एसडीएम ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए मुझे सबके सामने जलील किया है। कोई कितने भी बड़े पद पर क्यों ना बैठा हो, उसे इस तरह से चिल्लाने का अधिकार नहीं है। उन्होंने किस तरह से सबके सामने धमकी दी है। वो वीडियो में साफ तौर पर देखा और सुना जा सकता है। मामले में कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि अन्य अधिकारियों तक एक कड़ा संदेश जाए। मैंने पूरे मामले की लिखित शिकायत भी की है।

Related Articles

Back to top button