ब्रेकिंग
MP News: पीएम मोदी की अपील का असर, मध्य प्रदेश में साइकिल चलाकर हाई कोर्ट पहुंचे जज डीडी बंसल Bhopal News: भोपाल में 'लव जिहाद' के आरोप में युवक की पिटाई, सड़क पर उतरा मुस्लिम समाज, पुलिस को 72 ... Weather Update Today: पहाड़ों पर बारिश-बर्फबारी और तेज हवाओं का अलर्ट, जानें दिल्ली सहित 15 राज्यों ... Aligarh News: AMU में मरीजों को प्राइवेट अस्पताल भेजने वाले 'फर्जी डॉक्टर' का भंडाफोड़, अधिकारी भी ह... Psycho Killer Gurpreet: 7 और बेकसूरों की हत्या की थी साजिश? गुरप्रीत सिंह को लेकर पड़ोसियों ने खोले ... IPL 2026 News: SRH की हार के बाद पैट कमिंस पर BCCI की बड़ी कार्रवाई, ये सजा पाने वाले इकलौते कप्तान ... No Entry 2 Cast: वरुण धवन की 'नो एंट्री 2' में हुई शाहिद कपूर की एंट्री? जानें मेकर्स का धांसू प्लान Russia Sarmat Missile Test: रूस ने किया महाविनाशक 'सरमत' मिसाइल का परीक्षण, पुतिन बोले- 35000 किमी त... Gold-Silver Rate Today: इंपोर्ट ड्यूटी ने बढ़ाए सोने-चांदी के दाम, गोल्ड में 11 हजार की तेजी, चांदी ... Fake Loan Apps: झटपट लोन के नाम पर ब्लैकमेल करते हैं ये 10 ऐप्स, सरकार ने बताया धोखाधड़ी से बचने का ...
मनोरंजन

एनिमल विवाद पर पहली बार रणबीर कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- सारा किया धरा सोशल मीडिया का है

पिछले साल दिसंबर में आई रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल पर खूब विवाद हुआ था. इस फिल्म को महिला विरोधी बताया गया. जावेद अख्तर जैसे दिग्गजों ने भी फिल्म के कंटेंट का विरोध किया था. फिल्म को लेकर जितना घमासान मचा उतना ही इसने बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई भी की. अब फिल्म से जुड़े विवाद पर पहली बार रणबीर कपूर ने रिएक्शन दिया है. उन्होंने एनिमल से जुड़े पूरे विवाद के लिए सोशल मीडिया को जिम्मेदार ठहराया.

निखिल कामत के पॉडकास्ट में रणबीर कपूर ने पहली बार एनिमल को लेकर हुए विवाद पर बात की. उन्होंने कहा, “सारा किया धरा सोशल मीडिया का है. उन्हें बहस के लिए एक मुद्दा चाहिए था तो उन्होंने इसे चुना और फिर फिल्म को महिला विरोधी बताना शुरू कर दिया. ऐसे में फिल्म पर जो मेहनत की गई थी…मैं जानता हूं कि डायरेक्टर ने कबीर सिंह बनाई थी, जिसे ऐसी ही चीजों का सामना करना पड़ा, ऐसे में कड़ी मेहनत की बात नहीं हो पाती है.”

रणबीर कपूर ने लोगों से मांगी माफी

रणबीर कपूर ने कहा, “क्योंकि उन्हें वैसा टैग दिया जा चुका था, जो सच तो कहीं से नहीं है, पर परसेप्शन इस फिल्म के साथ भी जुड़ा रह गया. आम लोगों ने फिल्म के बारे में अच्छी बातें की, लेकिन मैं ऐसे कई लोगों से भी मिला, जिन्होंने कहा कि आपको ये फिल्म नहीं करनी चाहिए थी, हम आपसे बहुत निराश हैं. और फिल्म इंडस्ट्री के भी कई लोगों ने कहा (ऐसा ही). मैंने चुपचाप माफी मांग ली और कहा कि आगे से ऐसा नहीं करूंगा. मैं उनसे सहमत नही हूं, पर मैं अपनी लाइफ के उस फेज़ में हूं, जहां मैं किसी से बहस नहीं करना चाहता. अगर आपको मेरा काम पसंद नहीं आया है, मैं कहूंगा कि मुझे माफ कर दीजिए, मैं अगली बार और कड़ी मेहनत करूंगा.”

इस इमेज को तोड़ना चाहते थे रणबीर कपूर

इस दौरान रणबीर कपूर ने ये ज़रूर कहा कि उन्होंने अपने ‘चॉकलेट बॉय’ इमेज को खत्म करने के लिए ही एनिमल में काम किया था. उन्होंने कहा, “करियर में मैं हमेशा ऐसे रास्ते पर चल रहा था, जहां मैं अच्छे किरदार निभा रहा था, अच्छा सामाजिक संदेश देने की कोशिश कर रहा था, अच्छे लड़के का रोल निभा रहा था…इसलिए मुझे ये बहुत बोल्ड और एडल्ट रेटेड लगा. मैं डरा हुआ भी था कि कहीं ऐसा न हो कि ऑडियंस मुझे अपनाए ही न. जब फिल्म रिलीज़ हो गई थी और अच्छा बिज़नेस कर रही थी और खूब प्यार मिल रहा था, उस वक्त भी बहुत बड़ी ऑडियंस ऐसी थी जिन्हें लग रहा था कि ये एक महिला विरोधी और गलत फिल्म है.

एनिमल बॉक्स ऑफिस और कास्ट

एनिमल को लेकर बवाल तो खूब मचा पर इसकी कमाई लगातार बढ़ती ही रही. फिल्म ने वर्ल्डवाइड 915 करोड़ रुपये छापे. घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ही फिल्म ने नेट 553.87 करोड़ रुपये का कारोबार किया. इस फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा अनिल कपूर, रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल और तृप्ति डिमरी जैसे सितारे नज़र आए थे. फिल्म 1 दिसंबर 2023 को बड़े पर्दे पर आई थी. अब दर्शकों को इस फिल्म के दूसरे पार्ट यानी एनिमल पार्क का इंतज़ार है.

Related Articles

Back to top button