ब्रेकिंग
Bulandshahr ADM Judicial Death: बुलंदशहर के एडीएम न्यायिक भारत राम यादव का निधन, हार्ट अटैक और ब्रेन... IND-W vs ZIM-W 3rd T20: भारत ने जिम्बाब्वे को 92 रनों से रौंदा, सीरीज पर 3-0 से कब्जा— हरमनप्रीत कौर... Salman Khan Security Increased: टाइगर श्रॉफ पर हमले के खुलासे के बाद सलमान खान की सुरक्षा सख्त, गैले... Saudi Arabia Death Penalty: सऊदी अरब में दो बांग्लादेशी नागरिकों को दी गई फांसी, मक्का की मस्जिद में... SBI Data Leak Alert: भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहकों का पर्सनल डेटा डार्क वेब पर लीक, मोबाइल नंबर और ए... Smart Gadgets for Daily Habits: बुरी आदतें छुड़ाने और लाइफस्टाइल सुधारने में मदद करेंगे ये 5 अनोखे ग... Karwa Chauth Vrat Rules: करवा चौथ पर चांद देखने के बाद कैसे खोलें व्रत? जानें चंद्रमा को अर्घ्य देने... Diabetes Diet Tips: डायबिटीज में ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए अपनाएं ये हेल्दी डाइट, एक्सपर्ट्स ने ... Cockroach Janata Party News: जेल में बंद CJP नेताओं सौरभ दास और आशुतोष रांका की रिहाई की मांग, अभिजी... Delhi Dussehra 2026: दिल्ली की रामलीला में रावण के साथ जला 30 फीट का कॉकरोच का पुतला, राजनीतिक बयानब...
महाराष्ट्र

नागपुर की सड़कों पर बिना कपड़ों के घूम रहा था कपल, नहीं माने तो बुलानी पड़ी पुलिस, फिर…

महाराष्ट्र के नागपुर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां देर रात एक कपल बिना कपड़ों के सड़कों पर घूम रहा था. लोगों ने जब इसका विरोध किया तो बिना कपड़ों के घूम रहा शख्स उनसे उलझ पड़ा. इस दौरान लोगों ने उस शख्स की पिटाई कर डाली. शख्स ने भी उनपर पथराव करना शुरू कर दिया. इस दौरान उसकी पत्नी उसी के साथ-साथ घूमती रही. जब दोनों नहीं माने तो लोगों को पुलिस बुलानी पड़ गई.

पुलिस ने जब दोनों को पकड़ा तो हैरान कर देने वाली बात सामने आई. इस कारण दंपति को गिरफ्तार नहीं किया गया. दोनों को समझा-बुझाकर घर भेज दिया गया. मामला बजाज नगर का है. पुलिस ने बताया कि पति-पत्नी दोनों ही मानसिक रूप से बीमार हैं. पति सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है. उसे शराब पीने की भी आदत है. रात को भी पति ने शराब पी और बिना कपड़ों के ही घर से निकल गया.

पति-पत्नी दोनों निर्वस्त्र

उसकी पत्नी जो कि खुद मानसिक रूप से बीमार है, वो भी उसके पीछे-पीछे चल पड़ी. उसने भी शराब पी हुई थी. साथ ही दोनों ने ही कपड़े नहीं पहने थे. आगे चलकर कुछ लोगों ने इस पर आपत्ति जताई. दंपति से कहा कि वापस घर जाओ. लेकिन पति उन लोगों से उलझ पड़ा. उन्हें गाली देने लगा. लोगों ने फिर उसकी पिटाई कर डाली. गुस्से में उसने भी पत्थर उठाकर लोगों पर फेंकना शुरू कर दिया.

पुलिस ने नहीं की FIR

लोगों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी. इस दौरान दोनों पति-पत्नी को बातों में उलझाए रखा ताकि वो कहीं और न निकल जाएं. पुलिस आई और दंपति से पूछताछ की. तब पता चला कि दोनों ही मानसिक रूप से बीमार हैं. उनका नजदीकी अस्पताल में इलाज भी चल रहा है. पुलिस ने उनके खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया. दोनों को समझा-बुझाकर वापस घर तक छोड़ा.

क्या बोले पड़ोसी?

पुलिस ने बताया- दोनों के पड़ोसियों ने बताया कि वो अक्सर ऐसी हरकतें करते रहते हैं. इसका कारण उनकी बीमारी है. उनका इलाज चल रहा है. उम्मीद हैं यह दंपति जल्द ही ठीक हो जाएगा. दोनों घर में अकेले रहते हैं. ज्यादा किसी से बात भी नहीं करते. बस अपने आप में रहते हैं.

Related Articles

Back to top button