ब्रेकिंग
अमृतसर एयरपोर्ट पर दिखा संदिग्ध ड्रोन, 7 फ्लाइट्स हुईं डायवर्ट; जांच में सामने आया बड़ा सच Batala News: ब्याह पंचमी से पहले शरारती तत्वों की करतूत, गुरु नानक देव जी व माता सुलखनी जी के होर्डि... डीपीएस इंदिरापुरम में हर्षोल्लास से मना शिक्षक दिवस: शिक्षकों के समर्पण और योगदान का हुआ सम्मान जालंधर नगर निगम कमिश्नर बदले, IAS संदीप ऋषि की जगह PCS सुरिंदर सिंह संभालेंगे कमान अमृतसर में ड्रोन गतिविधि के बाद आदमपुर एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट: SSP हरविंदर विर्क ने दिए सुरक्षा बढ़ान... पंजाब और चंडीगढ़ में सरकारी कर्मचारियों का पूर्ण काम बंद: आज एक दिवसीय भूख हड़ताल, आम जनता परेशान Punjab Election 2027: पंजाब चुनाव को लेकर BJP का मास्टरप्लान, अक्टूबर में PM मोदी का 3 दिवसीय दौरा; ... लुधियाना में बेखौफ झपटमारों पर जनता का फूटा गुस्सा: बुजुर्ग महिला की बाली छीन रहे बदमाश को रंगे हाथ ... इस्लाम गंज में सवारी बिठाने को लेकर खूनी संघर्ष: ऑटो चालक पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला Punjab Politics: 'बयानबाजी से पहले आंकड़े पढ़ें बाली', जालंधर भाजपा अध्यक्ष ने करतारपुर कॉरिडोर व AI...
उत्तरप्रदेश

लखनऊ: बाइक पर बैठी महिला पर पानी फेंकने वालों पर CM योगी सख्त… पुलिस अफसरों पर गिरी गाज, पूरी चौकी सस्पेंड, 4 हुड़दंगी अरेस्ट

बुधवार को लखनऊ में बारिश के बीच युवकों के हुड़दंग करने वाले मामलें में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ी कार्रवाई की है. गोमती नगर इलाके में हुई इस घटना में डीसीपी, एडीसीपी और एसीपी को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है. लापरवाही बरतने पर इंस्पेक्टर, चौकी इंचार्ज और 3 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया है. हुड़दंग मचाने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

वायरल वीडियो की मदद से बाकी आरोपियों की शिनाख्त की जा रही है. इनको पकड़ने के लिए चार पुलिस टीमों का गठन किया गया है. क्राइम टीम को भी लगाया गया है. इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. वायरल वीडियो में एक शख्स अपनी बाइक से महिला को लेकर जा रहा था. हुड़दंग मचा रहे युवकों ने उन पर पानी फेंका. उनके साथ अभ्र्दता की गई. इस बीच बाइक चला रहा शख्स गिर गया. महिला भी बाइक से गिर गई.

गोमती नगर में हुआ मामला दर्ज

घटना का संज्ञान लेते हुए थाना गोमती नगर में मामला दर्ज किया गया. आरोपी युवकों को पकड़ने के लिए चार अलग-अलग टीम बनाकर व क्राइम टीम को लगाया गया. अराजक तत्वों की गिरफ्तारी के प्रयास के क्रम में चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया. उन पर प्राप्त साक्ष्य व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर धारा 191(2), 3(5), 272, 285 व 74 (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने/लज्जाभंग सम्बन्धी ) बीएनएस 2023 में मामला दर्ज किया गया. है. बाकी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है.

DCP, ADCP और ACP को हटाया, पूरी चौकी की सस्पेंड

लखनऊ पुलिस ने क्षेत्र में सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति को अपनाते हुए शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के मामले में लापरवाही बतरने पर स्थानीय पुलिस उपायुक्त (DCP), अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (ADCP), सहायक पुलिस उपायुक्त (ACP) को तत्काल प्रभाव से हटा दिया. साथ ही स्थानीय प्रभारी निरीक्षक, चौकी इंचार्ज व चौकी पर मौजूद सभी पुलिस कर्मियों को सस्पेंड किया गया है. इनमें स्थानीय पुलिस उपायुक्त प्रताप सिंह, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अमित कुमावत व सहायक पुलिस आयुक्त अंशु जैन को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है. स्थानीय प्रभारी निरीक्षक दीपक कुमार पांडे, चौकी इंचार्ज ऋषि विवेक व चौकी पर मौजूद उपनिरीक्षक कपिल कुमार, कांस्टेबल धर्मवीर और वीरेंद्र कुमार शामिल हैं.

Related Articles

Back to top button