ब्रेकिंग
International Yoga Day 2026 Kolkata: हुगली नदी में 500+ बोट्स पर एक साथ योग; पीएम मोदी करेंगे कोलकात... Abhishek Banerjee vs NCPI: टीएमसी सांसदों के विलय को अभिषेक बनर्जी ने दी लोकसभा स्पीकर के सामने चुनौ... Shiv Sena Foundation Day: शिवसेना की 60वीं वर्षगांठ; दो गुटों में बंटी पार्टी, उद्धव और शिंदे का अलग... Chronic Kidney Disease and Diabetes: डायबिटीज और हाई बीपी कैसे बढ़ाते हैं किडनी फेलियर का खतरा? जानें... Rahul Gandhi Politics Analysis: राहुल गांधी का मिशन 2029; मोदी के करिश्मे और गठबंधन की राजनीति के बी... Uttarakhand Corruption News: भ्रष्टाचार के खिलाफ CM धामी की बड़ी कार्रवाई; हरिद्वार के पूर्व अधिकारिय... Deoria Medical Negligence: मेडिकल कॉलेज की बड़ी लापरवाही; टूटे दाहिने हाथ की जगह बाएं हाथ में चढ़ाया प... Varanasi Elevated Corridor: वाराणसी में 25 हजार करोड़ से बनेगा वरुणा और गंगा एलिवेटेड रोड; जाम से मि... Andhra Pradesh Crime News: पारिवारिक विवाद में पिता का खौफनाक कदम; तीन बेटियों की हत्या के बाद खुद द... Telangana Hospital Negligence: महिला की अस्थियों में मिली कैंची; सरकारी अस्पताल की लापरवाही से मां-ब...
देश

‘बाल-बाल बची आपदा’, रेलवे ने वायरल वीडियो की बताई सच्चाई, TMC को घेरा

टीएमसी के राष्ट्रीय प्रवक्ता रिजु दत्ता ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर वंदे भारत ट्रेन की एक वीडियो पोस्ट किया था. इस वीडियो में एक ही पटरी पर दो ट्रेनें दिखाई दीं. इसको लेकर दत्ता ने ट्वीट किया कि आपदा बाल-बाल बची लेकिन आपदा घटित होने का इंतजार कर रही है. रेलवे ने टीएमसी प्रवक्ता के इस वीडियो की सच्चाई बताते हुए इसे भ्रामक करार दिया है. रेलवे ने कहा है कि यह वीडियो भ्रामक है.

दत्ता ने जो वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था. दत्ता ने कहा कि एक ही समय में एक ही हावड़ा-बर्धमान कॉर्ड लाइन पर बर्धमान लोकल और वंदे भारत ट्रेन दिखाई दे रही है. विजुअल सिबाईचांडी रेलवे स्टेशन के पास का है. दोनों ट्रेनों में लगभग 800-1200 यात्री मौजूद थे. भारतीय रेलवे के साथ क्या हो रहा है? कोई टिप्पणी रील मंत्री?

दत्ता ने कहा कि इस अक्षम मंत्री को बर्खास्त करने और भारतीय रेलवे में व्यापक सुधार करने से पहले आपको कितनी लाशें चाहिए होंगी या क्या यह भारतीय रेलवे के पूर्ण निजीकरण को उचित ठहराने की एक चाल मात्र है? रिजु दत्ता के इस वीडियो को ईस्टर्न रेलवे ने झूठा बताया है. ईस्टर्न रेलवे ने बताया कि सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया वीडियो भ्रामक है.

 

रेलवे परिचालन पूरी तरह सुरक्षित है- ईस्टर्न रेलवे

36071 हावड़ा-गुराप लोकल लगभग 06:20 बजे चेराग्राम स्टेशन के बाहर रुकी हुई थी और वंदे भारत एक्सप्रेस सिग्नल का ठीक से पालन करते हुए निर्धारित गति से ट्रैक पर चल रही थी. यह अनुभाग स्वचालित सिग्नलिंग द्वारा नियंत्रित होता है. यहां आवाजाही ऑटो सिग्नलिंग क्षेत्र की निर्दिष्ट प्रक्रियाओं का पालन कर रही है. इसमें कुछ भी असामान्य नहीं है. रेलवे परिचालन पूरी तरह सुरक्षित है. ईस्टर्न रेलवे ने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि वीडियो अनावश्यक अशांति पैदा करने और लोगों को गुमराह करने के लिए पोस्ट किया गया है.

रेल की सुरक्षा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं- भारतीय रेलवे

वहीं, उत्तर प्रदेश के लालगोपालगंज मामले में भारतीय रेलवे ने कड़ी चेतावनी दी है. रेलवे ने कहा है कि रेल की सुरक्षा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं. भारतीय रेलवे ने बयान जारी कर कहा है कि उत्तर प्रदेश के लालगोपालगंज में पटरियों पर सिलेंडर, साइकिल आदि रखकर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में पोस्ट करने वाले गुलजार नाम के व्यक्ति के खिलाफ RPF द्वारा विभिन्न धाराओं के अंतर्गत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है. आप सही से अपील है कि अगर कोई भी ऐसी गतिविधि करता दिखे तो उनको तुरंत रोकें और रेलवे या लोकल पुलिस को सूचित कर देश सेवा का कार्य करें.

Related Articles

Back to top button