ब्रेकिंग
NDA संसदीय दल की 'मंगल मिलन' बैठक: पीएम मोदी की मौजूदगी में रोजगार पर प्रेजेंटेशन, 10 सालों में 17.1... रांची में JPSC-JSSC धांधली पर छात्रों का हुंकार: पूर्व चेयरमैन से घंटों पूछताछ, सीबीआई जांच की मांग ... गड्ढे के कारण TDRF जवान की मौत पर राजनीति गरम, विजय वडेट्टीवार का तंज— 'परिजनों से पुलिस का रवैया अस... भरतपुर: भगवान बांके बिहारी जी का दान किया हीरा बदलने का आरोप! रिकॉर्ड और बिल में भी मिली बड़ी गड़बड़... संसद सत्र का 12वां दिन हंगामे की चढ़ा भेंट, राम मंदिर चढ़ावे पर संग्राम और उपचुनाव नतीजों पर सियासी ... श्री सांवलिया सेठ मंदिर में चढ़ावे का नया कीर्तिमान: 5 वर्षों में मिले 962 करोड़ रुपये, जानें क्यों ... संभल में बुर्का पहनकर कांवड़ यात्रा निकालने की घोषणा पर विवाद, SDM कोर्ट ने दंपती को 20-20 हजार के म... बाबा महाकाल की भस्म आरती कैसे होती है तैयार? जानें कपिला गाय के कंडे, अखंड धूनी और पौराणिक कथाओं का ... कांवड़ यात्रा के दौरान यूपी-उत्तराखंड में हंगामा: मेरठ में पुलिस से मारपीट, लखनऊ में स्कूल वैन पर पथ... महाराष्ट्र राजनीति में भूचाल! सुनेत्रा पवार पर टिप्पणी को लेकर भड़कीं मनीषा तुपे, बोलीं— "इंदिरा गां...
मध्यप्रदेश

रोज-रोज मरने से अच्छा है एक बार में ही मर जाऊं… खरगोन में विवाहिता ने वीडियो रिकॉर्ड कर लगाई फांसी

खरगोन। मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में दो दिन पहले रामकृष्ण कॉलोनी में एडवोकेट की बहू के फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने के मामले में शुक्रवार को उस वक्त नया मोड़ आ गया जब मृतिका के फांसी लगाने से पहले खुद पर हो रही प्रताड़ना को बयां करने वाला वीडियो सामने आया। इस वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस की जांच तेज हो गई है। बुधवार सुबह विवाहिता पूजा पति सिद्धार्थ (28) की फांसी लगाने से मौत हो गई थी। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

पूजा ने सुसाइड से पहले जो वीडियो बनाया था, वह शुक्रवार को सामने आया जो मृतका ने बहन पूनम को भेजा था। इसमें डर – डर कर वह ससुराल में की जा रही प्रताड़ना की कहानी बता रही है। इस वीडियो में उसने पति, ससुर, सास, ननद पर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। मामले में एसडीओपी रोहित लखारे ने कहा, वीडियो संज्ञान में आया है, जांच की जा रही है।

वीडियो में पूजा ने शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना का जिक्र करते हुए कहा है कि शादी से पहले जो पढ़ा लिखा परिवार दहेज की बात नहीं कर रहा था वह शादी के बाद रोजाना दहेज के लिए ताने मारता है, और बुआ को दिए 10 हजार रुपए लाने के लिये भी प्रताड़ित करते हैं।

Related Articles

Back to top button