ब्रेकिंग
Fatehpur Crime News: फतेहपुर में प्रेमी की हत्या कर आरी-ग्राइंडर से काटे शव के टुकड़े; पति-पत्नी ने ... Maharashtra MLC Election: महायुति में सीट बंटवारे के बाद बगावत के सुर; अब्दुल सत्तार समेत कई नेता ना... Purnia Fraud Case: 18 साल पहले खोया बेटा बनकर घर लौटा 'ठग साधु'; लाखों रुपये ऐंठकर हुआ फरार, जानें प... D-Company Terror Module Busted: दाऊद के करीबी मुन्ना झिगाड़ा का भारत में आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़; ... CM Yogi in Bijnor: सूर्या चौहान हत्याकांड पर मुख्यमंत्री योगी का बड़ा बयान; बोले- 'दोस्ती की आड़ में... Muzaffarpur Crime News: कुख्यात शूटर गोविंद शर्मा की गोलियों से भूनकर हत्या; आइकॉन टावर में गैंगवार ... Fire at SPA Delhi: शिक्षा मंत्रालय के ऑफिस में नहीं, स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर (SPA) में लगी... Surya Chauhan Murder Case: गाजियाबाद के खोड़ा में सूर्या हत्याकांड के आरोपी के घर पर चला प्रशासन का ... Iran-Kuwait Conflict: सीजफायर के बीच ईरान का कुवैत पर बड़ा हमला; अमेरिकी बेस बने निशाने, जानें क्यों... Ghaziabad Murder Case: सूर्या चौहान हत्याकांड में सनसनीखेज खुलासा; मामूली बाइक विवाद नहीं, 'प्रेम प्...
टेक्नोलॉजी

कहीं आपका जीमेल अकाउंट हैक तो नहीं हो गया? ऐसे करें पता

जीमेल अकाउंट लगभग सभी सोशल मीडिया, बैंक अकाउंट या किसी भी दूसरे जरूरी डॉक्यूमेंट से अटैच होता है. आपकी जीमेल आईडी जरूरी अकाउंट में से एक होती है. ऐसे में अगर कोई इसे हैक कर लेता है तो मतलब वो आपकी लगभग हर चीज का एक्सेस हासिल कर सकता है. आपके बैंक अकाउंट से लेकर सोशल मीडिया आदि तक पर उसका कब्जा हो सकता है. जीमेल अकाउंट की सेफ्टी का ध्यान रखना बेहद जरूरी है, अगर आप इस पर ध्यान नहीं देंगे तो आपको नुकसान हो सकता है.

जीमेल अकाउंट कोई और तो नहीं चला रहा?

अगर आपको ये पता लगाना है कि आपका जीमेल अकाउंट कोई और तो नहीं चला रहा तो ये जानना मुश्किल नहीं है. आप ये आसानी से चेक कर सकते हैं कि आपके अलावा आपकी जीमेल आईडी किसके पास है उसे कौन कंट्रोल कर रहा है. इसके लिए बस आपको अपने जीमेल अकाउंट को ओपन करना होगा. अब जहां पर आपकी फोटो शो हो रही है यहां प्रोफाइल आइकन पर क्लिक करें.

  • इसके बाद आपको गूगल अकाउंट का ऑप्शन होगा, गूगल अकाउंट के ऑप्शन पर क्लिक करें, यहां आपको कई सारे ऑप्शन शो होंगे इन सब में से सिक्योरिटी के ऑप्शन पर क्लिक करें.
  • सिक्योरिटी के ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद थोड़ा नीचे स्क्रॉल करें यहां आपको Your Devices का ऑप्शन शो होगा.
  • इस पर क्लिक करेंगे तो आपको मैनेज ऑल डिवाइस का ऑप्शन दिख जाएगा. यहां पर आपको शो हो जाएगा कि आपका जीमेल अकाउंट कहां-कहां पर लॉगिन है.
  • यहां पर आपको अगर कोई भी ऐसा डिवाइस नजर आता है जो आपका नहीं है या आपकी बिना इजाजत के उस डिवाइस में अकाउंट लॉगिन है तो उसे तुरंत हटा दें. इससे आपका जीमेल अकाउंट सेफ हो जाएगा.

इसके बाद आप बिना किसी टेंशन के अपना अकाउंट चला सकते हैं. ये करने के बाद तुरंत उसका पासवर्ड चेंज करें. पासवर्ड चेंज करते टाइम ध्यान रखें कि कोई मजबूत पासवर्ड ही सेट करें.

मजबूत पासवर्ड कैसे सेट करें

  • पासवर्ड क्रिएट करते टाइम छोटे कैरेक्टर के साथ बड़े कैरेक्टर भी मिक्स करें. छोटे और बड़े कैरेक्टर के अलावा पासवर्ड में नंबर, सिंबल आदि को भी ऐड करें. इससे कि हैकर्स के लिए आपके अकाउंट का पासवर्ड तोड़ पाना मुश्किल हो जाएगा.
  • समझने के लिए यहां वीक और मजबूत पासवर्ड का उदाहरण देखें- password123 (वीक पासवर्ड) और 4#3@d$fG%hJ*kL (मजबूत पासवर्ड) है.

Related Articles

Back to top button