ब्रेकिंग
मुंबई: IIT बॉम्बे के छात्र ने हॉस्टल से छलांग लगाकर किया सुसाइड, जोधपुर में शोक की लहर; पुलिस जांच श... दिल्ली में इंसानियत शर्मसार: तड़पते शख्स की मदद के बजाय मोबाइल लूट ले गए दो लड़के, CCTV में कैद हुई ... Manipur New CM: कौन हैं युमनाम खेमचंद? जो आज बनेंगे मणिपुर के नए मुख्यमंत्री, पहली बार कुकी महिला को... ममता बनर्जी vs चुनाव आयोग: बंगाल SIR केस पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, खुद दलीलें पेश कर सकती हैं ... शहजाद पूनावाला की मां का एक्सीडेंट: कार की टक्कर से गंभीर चोटें, सर्जरी के लिए अस्पताल में भर्ती कौन था सुपारी किलर बनारसी यादव? गाजीपुर से सोनभद्र तक दहशत, काशी में यूपी एसटीएफ ने किया एनकाउंटर 'वी लव कोरियन गेम्स...' गाजियाबाद सुसाइड मिस्ट्री में डायरी ने खोला मौत का खौफनाक राज UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी, 3 दिनों तक चलेगा ... Uttarakhand Madarsa Board: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म! अब 'अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण' तय करेगा... Bikram Majithia News: जेल से बाहर आते ही गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब पहुंचे मजीठिया, नतमस्तक होकर पर...
मनोरंजन

बॉक्स ऑफिस पर बेदम हुई अजय देवगन की ‘औरों में कहां दम था’, दूसरे दिन लगा झटका

तब्बू और अजय की जोड़ी दर्शकों को काफी पसंद आती है, लेकिन इस बार दोनों की जोड़ी भी कुछ कमाल करती नजर नहीं आ रही है. अजय देवगन की इस साल ये तीसरी फिल्म है. उनकी पहली फिल्म ‘मैदान’ का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल हुआ था. लेकिन अब उनकी ‘औरों में कहां दम था’ का हाल ‘मैदान’ से भी खराब होता दिख रहा है. फिल्म ने पहले दिन महज 1 करोड़ 85 लाख रुपये का कलेक्शन ही किया, जबकि फ्लॉप होने के बाद भी ‘मैदान’ ने पहले दिन 7 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस किया था. अजय के करियर में 14 साल बाद ऐसा देखा गया है, जब उनकी किसी फिल्म की शुरुआत इतनी खराब हुई हो.

‘औरों में कहां दम था’ का बजट 100 करोड़ रुपये के आस-पास है. ऐसे में बड़े बजट में बनी अजय की इस फिल्म ने दूसरे दिन महज 2 करोड़ 15 लाख का कलेक्शन किया. ये अजय देवगन कि ऐसी फिल्म बन गई है, जिसने सालों बाद इतनी खराब कमाई की है. इससे पहले अजय की साल 2010 में आई फिल्म ‘टूनपुर का सुपरहीरो’ ने इतनी खराब ओपनिंग की थी, जिसने पहले दिन करीब 44 लाख रुपये ही कमाए थे. इसके बाद अजय ने कई फिल्में की. इनमें से कुछ हिट रहीं, तो कुछ प्लॉप भी रहीं. लेकिन किसी ने इतना कम बिजनेस नहीं किया.

‘मैदान’ से भी कम

अजय देवगन की ‘मैदान’ से पहले ‘शैतान’ रिलीज हुई थी. इस फिल्म में उनके साथ विलेन के रोल में आर माधवन दिखे थे. ‘शैतान’ का जादू दर्शकों पर खूब चला था और फिल्म ने जबरदस्त कमाई की थी. अजय देवगन की ‘शैतान’ इस साल की उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई. इसके बाद उनकी ‘मैदान’ से भी उम्मीद जताई जा रही थी, लेकिन ‘मैदान’ उन उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई और फ्लॉप हो गई. इसके बाद अब ‘औरों में कहां दम था’ को लेकर कहा जा रहा था कि ये अच्छी कमाई कर सकती है. लेकिन दो दिन की कमाई देखकर हालात तो कुछ और ही लग रहे हैं.

15 अगस्त से पहले

‘औरों में कहां दम था’ ने दो दिन में टोटल 4 करोड़ की कमाई की है. अब देखना होगा की रविवार को फिल्म कैसा कलेक्शन करती है. वहीं 15 अगस्त को सिनेमाघरों में एक साथ कई फिल्में रिलीज होंगी. ऐसे में अजय की फिल्म को उससे पहले ही बिजनेस करना होगा. वरना उसके बाद फिल्म को और मुश्किल होगी. ऐसे में जहां ‘औरों में कहां दम था’ का अभी ‘उलझ’ के साथ क्लैश हुआ. इसके बाद इसे कई फिल्मों का सामना करना पड़ेगा.

Related Articles

Back to top button