ब्रेकिंग
ISIS Voice of Hind Case: एनआईए कोर्ट ने आईएसआईएस साजिश मामले में उमर निसार समेत चार को सुनाई जेल की ... Weather News in Hindi: उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ की दस्तक, कई राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तू... Bhopal Khanugaon Riyaz Manzil Dispute: शत्रु संपत्ति कार्रवाई में नया मोड़, 25 नोटिसधारियों ने एसडीए... Sheopur Broad Gauge Line: बीरपुर-सिरोनी रोड के बीच 24 किमी रेलखंड का सीआरएस निरीक्षण, जल्द दौड़ेगी ट... Palasia Indore Builder Death: ऑफिस के कैमरे से हार्डडिस्क गायब और मोबाइल पर पैटर्न लॉक, पुलिस खंगाल ... Gold Rate Today India: सोना और चांदी की कीमतों में बदलाव, जानिए महानगरों और मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के... Jantar Mantar Protest: दिल्ली में SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ MCIM का बड़ा प्रदर्शन, कई सांसद होंगे श... BJP News: 'सार्वजनिक जीवन में रखें शुचिता', पार्टी नेताओं को महंगे तोहफों से बचने की सलाह; चुनावी रा... Hyderabad Crime: मणिकोंडा के फ्लोटिला अपार्टमेंट में 'चड्डी गैंग' का धावा, महिला पर हमला कर लाखों की... Mumbai Illegal Construction: मुंबई में 14 फीट से ऊपर बने मकानों पर घमासान, कांग्रेस और शिवसेना UBT न...
मध्यप्रदेश

युवक ने लगाई फांसी, मरने से पहले मायके में रह रही पत्नी को भेजा वॉइस मैसेज- बच्चे का ध्यान रखना

भोपाल। घरेलू विवाद के बाद दो माह से मायके में रह रही पत्नी के पास शनिवार सुबह साढ़े पांच बजे वाट्सएप पर पति का वॉइस मैसेज पहुंचा। उसमें पति बोला कि मुझे माफ कर देना। सब लोगों का बहुत दिल दुखाया है। बच्चे का ख्याल रखना। मैसेज सुनने के बाद पत्नी सुबह लगभग सवा आठ बजे शाहपुरा थाने पहुंची।

पुलिस के पहुंचने तक हो चुकी थी देर

मैसेज सुनकर पुलिस टीम फौरन मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। उसके पति का शव फांसी पर लटका मिला। तलाशी में पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, लेकिन शुरुआती जांच में पता चला है कि युवक इस समय बेरोजगार चल रहा था। पत्नी से विवाद करने के बाद से वह अवसाद में चला गया था।
शाहपुरा थाने के एसआइ अफसार खान ने बताया कि कोलार रोड स्थित ग्राम बैरागढ़ चीचली निवासी 32 वर्षीय प्रवीण पुत्र गोविंद विश्वकर्मा की शादी अयोध्या नगर क्षेत्र में रहने वाली निधि से हुई थी। अलग-अलग स्थानों पर निजी फर्म में नौकरी करने वाले पति-पत्नी लक्ष्मी परिसर में रहते थे। उनका एक डेढ़ वर्ष का बेटा भी है।

युवक की छूट गई थी नौकरी

प्रवीण की कुछ समय पहले नौकरी छूट गई थी। इसकी वजह से प्रवीण कुछ चिड़चिड़ा हो गया था। वह छोटी-छोटी बात पर झगड़ा करने लगता था। आए दिन की तकरार से परेशान होकर मई माह के अंतिम सप्ताह में बेटे को लेकर मायके चली गई थी। हालांकि पति-पत्नी दोनों रोजाना फोन पर बात करते रहते थे।

अवसाद में उठाया कदम

निधि पति के लिए ऑनलाइन खाना भी घर पहुंचवाती थी। उधर घर में अकेले रहकर प्रवीण बुरी तरह अवसाद में चला गया था। शनिवार सुबह साढ़े पांच बजे पत्नी को वॉइस मैसेज भेजने के बाद प्रवीण ने फांसी लगा ली। एसआइ खान का कहना है कि यदि मैसेज मिलते ही निधि फोन पर ही घटना की सूचना थाने में देती, तो संभवत: अनहोनी टल भी सकती थी।

Related Articles

Back to top button