ब्रेकिंग
Raipur Crime News: सूने मकानों को निशाना बनाने वाले चोर गिरोह का पर्दाफाश, 7 लाख के जेवरात के साथ 3 ... Bastar Dussehra 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बस्तर में की शिरकत, आदिवासियों से जल-जंगल बचाने क... CM Vishnu Deo Sai on Congress: सीएम विष्णु देव साय का कांग्रेस पर हमला, बोले- आदिवासियों को सिर्फ वो... Power Plant Coal Supply: देश में ऊर्जा संकट से निपटने के लिए रेलवे की रफ्तार तेज, कोयला लदान में भार... Chirmiri Road Accident: बड़ा बाजार में अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, कई लोग घायल; अस्पता... Chhindwara News: आजीविका मिशन ने बदली ग्रामीण महिलाओं की किस्मत, समता समन्वयक दीपिका और देवी बनीं आत... Jabalpur News: नगर निगम स्कूल के गरीब बच्चों ने भरी उड़ान, 85% से ज्यादा अंक लाने पर मिला फ्री हवाई ... MP Weather Update: मध्य प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट; पचमढ़ी म... Sheopur News: जयपुर की रंजिश ने लिया खूनी रूप, मौत के बाद श्योपुर-सवाई माधोपुर हाईवे पर शव रखकर प्रद... Bhopal Road Accident: एयरपोर्ट रोड पर बड़ा हादसा, अनियंत्रित होकर 20 फीट नीचे सर्विस लेन पर गिरा तेज...
मध्यप्रदेश

दोस्त की बहन से शादी, दो गैंग बने जानी दुश्मन और एक मर्डर; जबलपुर में खूनी खेल की कहानी

मध्य प्रदेश के जबलपुर में बदमाशों के एक गैंग में फूट पड़ चुकी है. इस गैंग के एक बदमाश ने दूसरे की बहन को भगाकर शादी रचा ली. दूसरे ने इसका विरोध किया तो उसे घेर कर गोली मार दिया. गनीमत रही कि फायरिंग के दौरान यह बदमाश खुद को बचा ले गया, लेकिन गोली उसके साथी को लगी. इससे उसकी मौत हो गई. अब पुलिस ने इस वारदात को अंजाम देने वाले तीन बदमाशों को अरेस्ट कर लिया है. सोमवार को पुलिस ने तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से इन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

यह वारदात जबलपुर में घमापुर थाना क्षेत्र के चांदमारी का है.पुलिस ने बताया कि इस क्षेत्र में एक ही गैंग के दो बदमाशों अनमोल और बाबू सिंधी के बीच दुश्मनी चल रही है. दरअसल अनमोल ने करीब पांच साल पहले बाबू सिंधी की बहन को भगाकर शादी कर ली थी. बाबू सिंधी बदला लेने की फिराक में था. इसी बीच अनमोल ने भी बाबू सिंधी को रास्ते से हटाने का फैसला कर लिया और एक अगस्त की रात नवीन दुर्गा मंदिर के पास उसे घेर लिया.

बाबू सिंधी के साथी को लगी गोली

उस समय बाबू सिंधी बाइक पर सवार होकर अपने साथ राकेश गोंटिया के साथ सिहोरा से घर लौट रहा था. पुलिस के मुताबिक अनमोल और उसके साथियों ने पहले पथराव कर बाबू सिंधी को रोका और फिर गोली चला दी. संयोग से बाबू सिंधी ने सिर नीचे कर लिया और गोली उसके ऊपर से निकलते हुए पीछे बैठे राकेश गोंटिया के सिर में लगी. इससे राकेश की मौके पर ही मौत हो गई. इस घटना के बाद हरकत में आई पुलिस ने अनमोल और उसके साथियों यश थोरात और शिवा को अरेस्ट करते हुए अदालत में पेश किया है, जहां से तीनों को जेल भेज दिया गया है.

पूर्व मंत्री का वायरल हुआ था वीडियो

जानकारी के मुताबिक राकेश गोंटिया की हत्या के बाद परिजन शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन कर रहे थे. इस दौरान भाजपा के पूर्व मंत्री अंचल सोनकर भी मौके पर पहुंचे थे. उस समय उन्होंने पुलिस अधिकारियों को मामले का जल्द खुलासा करने और आरोपियों को अरेस्ट करने को कहा था. साथ ही धमकी दी थी कि उनका रिकॉर्ड पता कर लेना, वह थाने में घुसकर मारते हैं. पूर्व मंत्री के बयान का यह वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हुआ था. हालांकि पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए अब आरोपियों को अरेस्ट किया है.

Related Articles

Back to top button