ब्रेकिंग
महाराष्ट्र में FDA की बड़ी कार्रवाई: बीड में 1.94 करोड़ का 1.19 लाख kg मिलावटी खाद्य तेल जब्त, 5 फैक... संबलपुर में 'हर घर तिरंगा' यात्रा की धूम: धर्मेंद्र प्रधान संग सड़क पर उतरे हजारों लोग, देशभक्ति के ... PM मोदी ने की CWG 2026 पदक विजेताओं की अगवानी: 7 LKM में खिलाड़ियों से मुलाकात, दिया "जो खेलेगा, वो ... मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई का होटल कारोबारियों ने किया समर्थन: बोले— 'ग्राहकों की सेहत से समझौता... दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र का दूसरा दिन आज, CAG रिपोर्ट और नए विधेयकों पर हंगामे के आसार सिद्धार्थनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने ₹311 करोड़ की 107 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्... सीएजी रिपोर्ट केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार का लिखित दस्तावेज, मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने बोला तीखा ... प्रयागराज में राहुल गांधी की 'छात्रों की गूंज' सभा, केंद्र सरकार, पीएम मोदी और अमित शाह पर बोला तीखा... पूर्णिया में कोहराम: दो हादसों में 5 बच्चों की डूबने से मौत, कसबा में 3 सगे भाई और बायसी में 2 चचेरी... हवा में 300 फीट नीचे गिरी एयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट: पायलटों पर DGCA का एक्शन, साइकोएक्टिव ट...
मध्यप्रदेश

खरगोन पुलिस ने दिनदहाड़े स्कूल संचालक को चाकू मारकर हत्या करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार

खरगोन। मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में गत दिवस इलाज के दौरान सरस्वती स्कूल संचालक की हुई मृत्यु के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, 2 आरोपी द्वारा धारदार चाकू से हमला किया गया था। जिस में  मामूली कहासुनी को लेकर आवेश मे आकार चाकू मारा था फिर स्कूल संचालक की गाड़ी पर पथराव किया था। वहीं आरोपी पर अलग – अलग थानों में करीब एक दर्जन से ज्यादा अपराध पंजीबद्ध है। आपको बता दें की पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि, एक व्यक्ति पर 2 अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा धारदार हथियार से ग्राम सांघवी के आगे पुलिया के पास हमला कर घायल कर दिया है। जिसे तत्काल ईलाज के लिए शासकीय अस्पताल खरगोन भेजा गया है।

 उक्त सूचना पर से थाना बरूड व थाना उन की पुलिस टीम को तत्काल शासकीय अस्पताल खरगोन व घटनास्थल पर रवाना किया गया व थाना उन पर विभिन्न धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक खरगोन धर्मराज मीना के निर्देशन में टीम का गठन कर उक्त मामले मे लिप्त आरोपियों की शीघ्र से शीघ्र गिरफ़्तारी हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस थाना टीम उन व बरुड के द्वारा क्षेत्र मे मुखबिरों को सक्रिय कर घटना मे संलिप्त आरोपियों की पहचान के लिए मुखबिरों को सक्रिय कर जानकारी एकत्रित करने के लिए लगाया गया व पुलिस टीम के द्वारा घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए व घटनास्थल के आसपास संदिग्धों को भी संदेह के घेरे मे रख कर पूछताछ की गई।

जिसमे संदिग्ध वाहन स्वामी सुनिल उर्फ सोनिया घटना दिनांक को अपने दोस्त गिलदार के साथ शराब पीने ग्राम सांघवी जाना एवं घटना के बाद से फरार होने पाया गया। प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम के द्वारा तत्काल सुनिल उर्फ सोनिया निवासी छिपीपुरा व गिलदार पिता फुलसिंह कुकडिया बयडा थाना चौकी ओझर थाना नागलवाडी को पकड़ा गया । जिनसे सख्ती से पूछताछ करने पर उक्त घटना को करीत करना स्वीकार किया गया। पुलिस टीम के द्वारा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button