ब्रेकिंग
Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत... UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव;...
उत्तरप्रदेश

मेरठ में चाय दुकानदार की चाकू से गोदकर हत्या, पॉलीथिन देने से कर दिया था इनकार

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में चाय की दुकान चलाने वाले एक युवक पर रविवार को चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई. दुकान पर आए चार युवकों ने युवक से खाली पॉलीथिन मांगी, लेकिन युवक ने पॉलीथिन देने से मना कर दिया. इसी बात से नाराज होकर युवकों ने उस पर हमला कर दिया. पहले तो उसके साथ जमकर मारपीट की, फिर चाकू निकालकर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे मौके पर युवक की मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस आरोपी युवकों की तलाश कर रही है.

यह घटना मवाना कस्बे की है. यहां परीक्षितगढ़ रोड पर रोहित नाम का युवक चाय की दुकान चलाता था. बीते रविवार दोपहर के समय दो बाइकों पर सवार चार युवक रोहित की दुकान पर आए. युवकों ने रोहित से खाली पॉलीथिन मांगी, लेकिन उसने देने से मना कर दिया. इन बात से युवक काफी नाराज हो गए और उन लोगों के बीच वाद-विवाद शुरू हो गया. इस दौरान विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि नाराज चारों युवकों ने रोहित पर चाकू से हमला कर दिया और गले पर कई वार किए, जिससे रोहित जमीन पर गिर पड़ा. रोहित की हालत गंभीर देख हमलावार मौके से अपनी बाइक छोड़कर भाग गए.

4 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया

आसपास के लोगों ने घायल रोहित को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया, जहां हालात ज्यादा गंभीर होने की वजह से रोहित को मेरठ रेफर कर दिया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. वहीं रोहित की हत्या से गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने थाने पहुंचकर जमकर हंगामा किया. परिजनों ने कहा कि हमलावरों की पहचान कर जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए. वहीं पुलिस ने बताया कि एक हमलावर को रविवार को ही गिरफ्तार कर लिया गया था. बाकी की तलाश की जा रही थी. सोमवार यानि आज पुलिस ने तीन अन्य हमलावरों को एनकाउंटर में गिरफ्तार कर लिया.

पॉलीथिन को लेकर शुरू हुआ था विवाद

मेरठ पुलिस ने बताया कि मवाना थाना क्षेत्र में बीते रविवार दोपहर तीन बजे एक चाय की दुकान चलाने वाले युवक रोहित की हत्या कर दी गई थी. रोहित का कुछ युवकों के साथ विवाद हुआ था, जो उससे खाली पॉलीथिन मांग रहे थे, लेकिन रोहित ने उन लोगों को पॉलीथिन देने से मना कर दिया. पॉलीथिन नहीं देने पर विवाद बढ़ गया और फिर आरोपी युवकों धारदार हथियार से रोहित पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हुई.

Related Articles

Back to top button