ब्रेकिंग
गुरुग्राम में मूसलाधार बारिश से सड़कें बनीं दरिया: दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर लगा भीषण जाम, वर्क फ्... हिल स्टेशन पचमढ़ी में दिल दहला देने वाली वारदात: जंगल में ले जाकर 17 वर्षीय छात्रा से सामूहिक दुष्कर... IRCTC अधिकृत एजेंट पर नहीं चलेगा रेलवे एक्ट की धारा 143 का केस: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने रद्द किया क्... एमपी-यूपी बॉर्डर पर चंबल पुल पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, जाली से लटका दुष्कर्म का आरोपी युवक 'स्किल नई करेंसी और इनोवेशन नई इकॉनॉमी': समृद्ध मध्य प्रदेश 2047 में बोले सीएम डॉ. मोहन यादव नई दिल्ली में गौरव सम्मान समारोह-2026, प्रिया थरेजा के आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाएं सम्म... छिंदवाड़ा में भारी बारिश के मौसम में भी गहराया पेयजल संकट: 147 में से 96 तालाब सूखे, महीने में 15 दि... खजुराहो के मतंगेश्वर महादेव: हर साल बढ़ता है रहस्यमयी जीवित शिवलिंग, सावन के अंतिम सोमवार उमड़ा जनसै... रतलाम कृषि मंडी में अचानक छुट्टी पर भड़के किसान: 600 प्याज की ट्रालियां खड़ी कर महू-नीमच रोड किया जा... 'ट्रस्ट में आंदोलन से जुड़े लोग नहीं': राम मंदिर विवाद और 'जैन-जी' आंदोलन पर बोले भोजपाली बाबा रविंद...
मध्यप्रदेश

इंदौर में व्यापारी को लूटा…मुबंई में जाकर की अय्याशी में उड़ाए पैसे…पुलिस ने घर पहुंचने से पहले दबोचा

इंदौर : 2 अगस्त को इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में कंस्ट्रक्शन व्यापारी के कर्मचारियों के साथ हुई 35 लाख के लूट के आरोप में पुलिस में चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चारों आरोपी अपने हिस्से का पैसा लेकर ट्रक में सवार होकर मुंबई भाग गए थे। जहां उन्होंने डांस बार और पब में जाकर लूट की राशि खर्च की। पुलिस ने चार आरोपियों को इंदौर पहुंचने पर रास्ते से गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल इंदौर के लसुड़िया थाना क्षेत्र स्थित स्कीम 114  के पार्ट टू में 2 अगस्त की दोपहर एक कंस्ट्रक्शन कंपनी के कर्मचारियों से 35 लाख रुपए लूट लिए गए थे। कर्मचारी यह पैसा ऑफिस से लेकर कंपनी के मालिक रघुवीर सिंह के घर पहुंचने जा रहा था। तभी बीच रास्ते में एक बाइक पर सवार होकर आए तीन बदमाशों ने चाकू दिखाते हुए कर्मचारी से 35 लाख रुपए से भरा बैग छीन लिया और भाग खड़े हुए थे। इस मामले में पुलिस शुरू से ही कंपनी के कर्मचारियों की मिली भगत होने की बात कह रही थी, और पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही पुलिस ने लूट में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। जिसमें कंपनी का कर्मचारी सोनू बोरासी भी शामिल था।

इस मामले में पुलिस ने गुरुवार को एक और खुलासा किया। जहां जोन 2 के डीसीपी अभिनय विश्वकर्मा ने बताया कि लूट में शामिल चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जिनके कब्जे से पांच लाख इकत्तीस हजार रुपए बरामद किए गए हैं। वही एक और आरोपी पिंका की तलाश की जा रही है जिसके पास से बाकी की रकम बरामद की जाना है। इन चारों आरोपियों ने पैसा लूटा था और साजिशकर्ता को अपना हिस्सा देकर बायपास पहुंचे और ट्रक में बैठकर मुंबई भाग गए थे। जहां उन्होंने लूट की राशि से अय्याशी की और पैसा खर्च किया, वहां से जब ये वापस इंदौर पहुंचे तो मुखबिर की सूचना पर इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button