ब्रेकिंग
Abhay Chautala Statement: नूंह में होगी इनेलो की राज्यस्तरीय रैली, अभय चौटाला ने कहा— हरियाणा में बन... Gwalior Achleshwar Mahadev Trust Election 2026: अचलेश्वर महादेव न्यास चुनाव की तारीख तय; 11 अक्टूबर ... West Zone Judiciary Conference 2026: ग्वालियर में न्यायिक शिक्षा पर बड़ा आयोजन; 60 से ज्यादा जज और C... Delhi High-Tech Parking News: इलेक्ट्रिक वाहनों को पार्किंग फीस में 50 प्रतिशत की छूट, एनडीएमसी ने द... Delhi Crime News: पुलिसकर्मी बनकर 17 वर्षीय नाबालिग के साथ दरिंदगी, मुख्य आरोपी एनकाउंटर के बाद गिरफ... Monsoon Update 2026: मानसून की विदाई के बीच कई राज्यों में मूसलाधार बरसात का दौर जारी, जानें मौसम वि... CGSSB Lecturer Vacancy 2026: 8 विषयों में होगी शिक्षकों की भर्ती; 29 नवंबर को संभावित परीक्षा, व्याप... Durg Crime News: कॉलेज की फीस भरने के लिए बने चैन स्नेचर; दुर्ग में इंजीनियरिंग के दो छात्र-छात्रा ग... Korba News: छोटे भाई को बचाने भालू से भिड़ा बड़ा भाई! छातीबहार के जंगल में हादसा, एनजीओ की लापरवाही ... Janjgir Gambling Raid: बनारी में सूने मकान में चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ; पुलिस ने निकाला कारोबारिय...
खेल

बाबर आजम के एक पोस्ट ने पूरे पाकिस्तान में मचाया बवाल, अरशद नदीम को बधाई देना पड़ा भारी

पेरिस ओलंपिक में पाकिस्तान के अरशद नदीम ने जैवलिन थ्रो के फाइनल राउंड में नया रिकॉर्ड बनाते हुए गोल्ड मेडल जीतने में कामयाबी हासिल की. अरशद नदीम की ये जीत पूरे पाकिस्तान के लिए काफी खास रहे. हर कोई उन्हें इस बड़ी उपलब्धि के लिए बधाई दे रहा है, इस लिस्ट में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम शामिल हैं. बाबर आजम ने सोशल मीडिया पर अरशद नदीम को बधाई दी, लेकिन इस दौरान उनके एक बड़ी गलती हो गई.

अरशद नदीम को बधाई देना बाबर को पड़ा भारी

अरशद नदीम ने जैवलिन थ्रो के फाइनल राउंड में 92.97 मीटर का थ्रो किया, जो ओलंपिक का एक नया रिकॉर्ड है. अरशद के गोल्ड मेडल जीतते ही बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान समेत कई खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया पर रिएक्ट किया, लेकिन बाबर इस दौरान एक बड़ी गलती कर बैठे. वाइट बॉल क्रिकेट के मौजूदा कप्तान बाबर आजम ने लिखा, ’30 सालों के बाद पाकिस्तान में वापस गोल्ड आ गया है. इस बड़ी उपलब्धि के लिए अरशद नदीम को बहुत-बहुत बधाई. आपने पूरे देश को गौरवान्वित किया है.

बता दें, पाकिस्तान ने अपना पिछला गोल्ड मेडल 1984 में जीता था. ऐसे में अब पाकिस्तान ने 30 नहीं बल्कि 40 साल के बाद कोई ओलंपिक गोल्ड मेडल जीता है. इसके अलावा 32 साल के बाद ये पहला मौका है जब पाकिस्तान की झोली में ओलंपिक मेडल जीता है. बाबर इस दौरान एक और बड़ी गलती की. उन्होंने अपने ट्वीट में गलत अरशद नदीम को टैग कर दिया, जिसके बाद वह सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे है. ये पहला मौका नहीं है बाबर इससे पहले भी कई बार अपनी ऐसी गलतियों की वजह से सोशल मीडिया पर ट्रोल हो चुके हैं.

इन क्रिकेटर्स ने भी अरशद को दी बधाई

पाकिस्तान के विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान ने पोस्ट करते हुए लिखा, ‘एक असाधारण एथलीट से गोल्ड. आपके ऊपर इससे ज्यादा गर्व नहीं हो सकता है मेरे भाई. आप प्रशंसनीय हैं. अंतर्राष्ट्रीय मंच पर चमक और धूम बरकार रहे. ऑलराउंडर शादाब खान ने भी बधाई देते हुए लिखा, ‘ओलंपिक में संभवतः यह किसी पाकिस्तानी एथलीट की सबसे बड़ी व्यक्तिगत उपलब्धि है. पूरे देश को अरशद नदीम की उपलब्धि पर गर्व है. आपने जिस तरह से देश का प्रतिनिधित्व किया है उसके लिए धन्यवाद.

Related Articles

Back to top button