ब्रेकिंग
लोकसभा के बाद अब राज्यसभा से भी पास हुआ 'एंटी पेपर लीक बिल', राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद बनेगा कानून जोशीमठ के किमाणा गांव में भू-धंसाव से हड़कंप! चंडिका माता मंदिर क्षतिग्रस्त, प्राथमिक विद्यालय और पं... दिल्ली सरकार की बड़ी पहल: 'विद्या वाहिनी' योजना के तहत 1.40 लाख छात्राओं को मिलेगी मुफ्त साइकिल! CM ... 'Idiots' और 'Andhbhakts' टिप्पणी पर घिरे राहुल गांधी: अनुराग ठाकुर ने विशेषाधिकार समिति को मामला भेज... हरियाणा मतदाता सूची पुनरीक्षण: 26.29 लाख वोटरों के रिकॉर्ड में मिलीं गड़बड़ियां, 33 लाख नाम ड्राफ्ट ... समालखा नगर परिषद में सियासी ड्रामे का पटाक्षेप! मनीषा कुहाड़ निर्विरोध बनीं वाइस चेयरपर्सन हरियाणा में JBT शिक्षकों की TGT पदोन्नति प्रक्रिया तेज! 13 अगस्त तक मांगे आवेदन, DEEO पर गाज की तैया... ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: 'गोल्डन बॉय' नीरज चोपड़ा का धमाकेदार प्रदर्शन, जैवलिन थ्रो के फाइनल मे... पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: धारा 24(2) का सहारा लेकर नहीं खोले जा सकते दशकों पुराने भू... राज्यसभा में उठी गुरुग्राम में हाईकोर्ट सर्किट बेंच की मांग! सांसद संजय भाटिया ने 'टॉवर ऑफ जस्टिस' क...
उत्तरप्रदेश

पति-बेटे का करवाओ खतना या उन्हें छोड़ो… हिंदू धर्म अपनाने वाली ‘सीमा’ को मिल रही धमकियां, CM योगी से इंसाफ की गुहार

उत्तर प्रदेश में एक महिला ने धर्म परिवर्तन किया था. अब उस पर फिर से पुनः धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया जा रहा है. महिला का आरोप है कि उससे पति और बच्चे को खतना कराकर मुस्लिम धर्म अपनाने के लिए कहा जा रहा है. ऐसा न करने पर नामजद आरोपी उन्हें छोड़ने का की कह रहे हैं. महिला लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिकायत करने उनके आवास पर पहुंची. सीएम के न मिलने पर वह आमरण अनशन पर बैठ गई.

पति-बेटे का करवाओ खतना

हरदोई के थाना माधौगंज के ग्राम दौलतयारपुर निवासी सीमा कश्यप ने सीएम योगी से गुहार लगाते हुए अपने अनवार मंसूरी, निजामुद्दीन मंसूरी, मोनू मंसूरी, जुनैद मन्सूरी, संतोष नागर व वीरू नागर पर उसके पति को मारने का आरोप लगाया है. महिला का कहना है कि वह पूर्व में मुस्लिम थी. उसने अपनी मर्जी से हिंदू धर्म अपनाकर गांव के ही निर्भय कश्यप से शादी की थी. उसने एक बेटे को जन्म दिया जो अब पांच साल का है. उसने आरोप लगाते हुए कहा कि आरोपी उसे फिर से मुस्लिम धर्म अपनाने का दबाव बना रहे हैं. उससे कहा जा रहा है कि वह अपने पति और बच्चे का खतना कर वापस मुस्लिम धर्म अपना ले या उन्हें छोड़ दे. उसने स्थानीय पुलिस पर आरोपियों से सांठगांठ का आरोप लगाया.

दुकान से जुड़ा है विवाद

इस मामले में निजामुद्दीन का कहना है कि तीन साल पहले उसने सीमा के पति निर्भय कश्यप को अपनी दुकान किराये पर दी थी. 6 महीने से उसने दुकान का किराया नहीं दिया था और उसे खाली भी नहीं कर रहा था. उसने पुलिस से इसकी शिकायत की थी. तभी से वह लोग उससे रंजिश मानते हैं. माधौगंज थाना इंचार्ज ने महिला के आरोपों को गलत बताया है. उनका कहना है कि दोनी पक्षों के बीच दुकान को लेकर विवाद हुआ था. दोनों ही पक्षों पर कानूनी कार्रवाई की जा चुकी है.

Related Articles

Back to top button