ब्रेकिंग
Rahul Gandhi on CEC: 'ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, PM करवाएंगे इस्तीफा', CWC बैठक में राहुल गांधी ... 'मुसलमानों को निशाना बनाने की साजिश', धर्मवार आंकड़े मांगने पर भड़के ओवैसी Delhi Pollution GRAP 2026: सर्दियों से पहले CAQM का बड़ा फैसला, BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल गाड़ियो... चुनाव प्रक्रिया पर फिर उठे गंभीर सवाल: महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की चिट्ठी से मचा सियासी ... BJP State Incharges Meeting: बीजेपी मुख्यालय में 4 घंटे चली मैराथन बैठक, नितिन नबीन ने प्रभारियों को... Smriti Irani on Congress: हार की बौखलाहट में चुनाव आयोग पर हमला कर रही कांग्रेस, स्मृति ईरानी का तीख... Delhi Police Drug Bust: लेडी डॉन पार्वती के घर से सोना, नकदी और 4 संपत्तियों के कागजात जब्त; अंतरराज... Ketan Agarwal Murder Case: पुणे में रूह कंपाने वाली साजिश, 5,053 पन्नों की चार्जशीट में 'डेथ कैप मशर... Agra-Lucknow Expressway Accident: फिरोजाबाद में भीषण सड़क हादसा, इटावा DFO विकास नायक और उनके ड्राइव... Former IAS Divya Mittal: पूर्व IAS दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री, बिना किसी दल के बनाएंगी अपना...
विदेश

अब क्या करेगा ईरान! युद्ध छिड़ने से पहले अमेरिका ने इजराइल को दे दिया बड़ा जखीरा

ईरान इजराइल को लगतार को जवाबी हमला करने की धमकी दे रहा है. अमेरिका ने इजराइल के बचाव के लिए अपने युद्धपोतों, सैनिकों और एयर डिफेंस सिस्टम को खाड़ी देशों में तैनात कर दिया है. अमेरिका इजराइल को ईरान के हमले से सिर्फ बचाने ही नहीं बल्कि ईरान को मुंह तोड़ जवाब देने के लिए इजराइल की मदद कर रहा है.

पेंटागन के मुताबिक अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने मंगलवार को इजराइल को 20 अरब डॉलर से ज्यादा के लड़ाकू विमानों और दूसरे सैन्य उपकरणों की बिक्री को मंजूरी दे दी है. जिनकी मदद से इजराइल की सेना और मजबूत हो जाएगी. अमेरिका के ये आधुनिक लड़ाकू विमान ईरान पर हमला करने के लिए इजराइल के काम आ सकते हैं.

अमेरिका से क्या क्या मिलेगा इजराइल को?

पेंटागन ने एक बयान में कहा कि ब्लिंकन ने करीब 19 बिलियन डॉलर कीमत के F-15 जेट और उपकरणों की संभावित बिक्री को मंजूरी दी है. बयान के मुताबिक ब्लिंकन ने लगभग 774 मिलियन डॉलर के टैंक कारतूस और 583 मिलियन डॉलर के सेना के वाहनों की संभावित बिक्री को भी मंजूरी दी है. टैंक राउंड इजराइल को अभी मिल जाएंगे, जबकि बोइंग कंपनी के F-15 लड़ाकू विमानों के उत्पादन और डिलीवरी में कई साल लग सकते हैं.

ईरान की धमकी के बीच अमेरिका का साथ

अमेरिका इजराइल के गठन के बाद से ही इजराइल का सबसे बड़ा दोस्त बना हुआ है और मुश्किल समय में इजराइल का साथ देता आया है. 7 अक्टूबर को हमास के हमले के बाद से ही अमेरिका इजराइल को सैन्य और आर्थिक मदद देने के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय मंचों पर इजराइल के साथ खड़ा रहा है. अमेरिका ने इजराइल को हथियार देने की मंजूरी देते हुए, गाजा में युद्ध विराम की भी कोशिश की है.

हाल ही में हुई ईरान में हमास नेता इस्माइल हानिया की, बेरूत में हिजबुल्लाह के सैन्य कमांडर फुआद शुक्र की हत्याओं के बाद मध्य पूर्व में युद्ध की आशंकाएं बढ़ गई हैं. ईरान और हिजबुल्लाह लगातार इजराइल से बदला लेने की धमकी दे रहे हैं.

Related Articles

Back to top button